लाखों अमेरिकियों को बर्बाद कर सकता है TikTok, जानिए क्यों FBI चीफ ने जारी की चेतावनी
टिकटॉक और बाइटडांस के संबंधों और यूजर्स के डेटा की सेफ्टी को लेकर उठने वाले सवाल के जवाब के लिए एक समीक्षा पैनल विदेश निवेश समिति के साथ कई सालों से गोपनीय बातचीत कर रहा है

File Image
US इंटेलिजेंस कमिटी के अधिकारियों ने बुधवार को खुफिया मामलों पर अमेरिकी सीनेट की चयन समिति से पुष्टि की है कि चीनी स्वामित्व वाला टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। FBI निदेशक क्रिस्टोफर रे ने अमेरिकी सुरक्षा के लिए दुनिया भर में खतरों पर सुनवाई कर रही एक सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी को बताया कि चीनी सरकार लाखों उपकरणों पर सॉफ़्टवेयर को नियंत्रित करने के लिए टिकटॉक का उपयोग कर सकती है और ताइवान या अन्य मुद्दों पर अमेरिकियों को विभाजित करने के लिए नैरेटिव चला सकती है।

TikTok से हेरफेर कर सकता चीन
क्रिस्टोफर रे ने कहा कि चीनी सरकार अमेरिकी यूजर्स पर डेटा नियंत्रित करने के लिए टिकटॉक का उपयोग कर सकती है। ऐसे में उन्होंने समिति के सदस्यों को यह स्पष्ट कर दिया कि लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप संघीय उपकरणों पर प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी उपकरणों में टिकटोक के इस्तेमाल को कभी भी मंजूरी नहीं दी गई है और न ही यह कभी मंजूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकटॉक का नियंत्रण चीनी सरकार के हाथों में है, जिसके मूल्य हमारे जैसे नहीं हैं। वे इस ऐप प्रणाली से चीजों में हेरफेर कर सकते हैं।

देश भर में TikTok पर लगे बैन
आपको बता दें कि व्हाइट हाउस ने सोमवार को संघीय एजेंसियों को सरकारी उपकरणों से 30 दिन के भीतर ऐप को हटाने का निर्देश दे रखा है। हालांकि यह प्रतिबंध केवल सरकारी उपकरणों पर लागू है, लेकिन कुछ अमेरिकी सांसद एकमुश्त इस प्रतिबंध की वकालत कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की एक समिति ने बुधवार को देश भर में टिकटॉक को बंद करने की अनुमति लाने वाले कानून को आगे बढ़ाने के लिए मतदान भी कराया है। इस प्रस्ताव में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों का सामना करने की स्थिति में राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन से टिकटॉक और अन्य विदेशी-आधारित टेक्नॉलोजी पर प्रतिबंध लगाने के लिए नई शक्तियां देने की मांग की गई थी।

टिकटॉक को बताया कम्यूनिस्ट पार्टी का खतरनाक वायरस
रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर जॉश हॉले ने भी टिकटॉक को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का खतरनाक वायरस बताया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी अमेरिका से टिकटॉक को प्रतिबंधित करना चाहते थे। संघीय संचार आयोग (FCC) ने भी एपल और गूगल को अपने एप स्टोर से टिक टॉक को हटाने का सुझाव दिया था। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक एवरिल हैन्स, सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के निदेशक पॉल नाकासोन सहित अन्य शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने सुनवाई में सहमति व्यक्त की कि टिकटॉक अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

TikTok पर समय बर्बाद कर रहे अमेरिकी किशोर
आपको बता दें कि टिकटॉक का स्वामित्व चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है और यह 100 मिलियन से अधिक अमेरिकियों द्वारा उपयोग किया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Gen Z टिकटॉक पर साप्ताहिक रूप से औसतन आठ घंटे बिता रहे हैं, जो कि किसी भी सोशल मीडिया एप की तुलना में सबसे अधिक है। इतना ही नहीं ये किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तुलना में टिकटॉक पर अधिक पैसा खर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ष 1995 से लेकर 2012 के बीच पैदा हुए बच्चों को 'Generation Z' कहा जाता है।

इन देशों में TikTok पर लगा बैन
भारत ने 2020 में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान में भी टिकटॉक पर कम से कम चार बार प्रतिबंध लग चुका है लेकिन चीनी सरकार के दबाव में इसे बार-बार हटा लिया जा रहा है। बीते साल दिसंबर में एफबीआई की चेतावनी के बाद ताइवान ने भी टिकटॉक पर बैन लगा। यहां सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक का यूज करने पर प्रतिबंध है। इसके बाद कनाडा सरकार बीते महीने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप टिकटॉक को बैन कर दिया। इसके अलावा यूरोपीय संसद, यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ परिषद, तीन शीर्ष यूरोपीय संघ निकायों ने कर्मचारियों के उपकरणों पर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, ब्रिटेन में भी टिकटॉक पर बैन करने को लेकर सुनक सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications