एयरपोर्ट पर हुई घटना के लिए चीन ने अमेरिका को बताया दोषी

बीजिंग। चीन ने सोमवार को अमेरिका और अमेरिकी मीडिया को उस घटना के लिए साफतौर पर दोष दिया जिसमें चीन के हैंगझोऊ एयरपोर्ट पर मीडिया के बीच झड़प हुई थी। यह घटना ठीक उस समय हुई जब ओबामा अपने एयरक्राफ्ट से नीचे आ रहे थे।

china-barack-obama-airport-media.jpg

जी-20 से पहले विवाद

न सिर्फ मीडिया बल्कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच भी काफी कहासुनी हुई थी। जी-20 की शुरुआत से पहले हुई इस घटना ने आयोजन के साथ एक अनचाहा विवाद भी जोड़ दिया था।

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को बयान जारी किया गया है। चीन के विदेश मंत्रालय पर आरोप लगाया गया है कि हैंगझोऊ में जब राष्‍ट्रपति ओबामा ने अपने एयरक्राफ्ट से नीचे आ रहे थे तो उस समय विदेश मंत्रालय उन्‍हें सीढ़‍ियां देने से चूक गया था।

क्‍या कहा चीन के विदेश मंत्री ने

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग की ओर से बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि अगर अमेरिकी ग्रुप एयरपोर्ट पर किए गए आयोजनों का सम्‍मान करता तो ऐसी घटना नहीं होती।

चुनयिंग ने कहा है कि चीन ने जो भी सीढ़‍ियां दीं, बाकी देशों के नेताओं ने भी उसका प्रयोग किया। फिर सिर्फ अमेरिका ने इसे प्रयोग क्‍यों नहीं किया? अमेरिका की ओर से इन्‍हीं सीढ़‍ियों का अनुरोध चीन से किया गया था।

बड़ी घटना मानने से चीन का इंकार

चुनयिंग के मुताबिक चीन जानकर कभी अमेरिका के लिए परेशानी का सबब नहीं बनता है और वह ऐसा क्‍यों करेगा। चुनयिंग ने राष्‍ट्रपति ओबामा की उसी बयान का समर्थन किया जिसमें उन्‍होंने इस घटना को एक बड़ी घटना मानने से इंकार कर दिया था।

क्‍या हुआ था रविवार को

चीन के एक सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका की नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर सुसैन राइस को एयरपोर्ट के टारमक पर नहीं जाने दिया था। साथ ही उन अमेरिकी मीडियाकर्मियों पर चिल्‍लाने लगे थे जो भी ओबामा के करीब जाने की कोशिश कर रहेे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+