चीन में फूटा कोरोना बम, नए मामले अबतक के शीर्ष स्तर पर पहुंचे, शंघाई में लगा सख्त लॉकडाउन
बीजिंग, 05 अप्रैल। भारत में कोरोना अपने अंतिम चरण में हैं और तमाम राज्य कोरोना प्रतिबंधों को खत्म कर रहे हैं। लेकिन वहीं पड़ोसी देश चीन में कोरोना अपने चरम पर पहुंच गया है और हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। चीन में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 16412 नए मामले सामने आए हैं। 2020 के बाद एक दिन में चीन के भीतर कोरोना का यह सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। चीन के 27 से अधिक प्रांतों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, इन शहरों में अधिकतर जगह ओमिक्रॉन वैरिएंट सामने आ रहा है जोकि सबसे तेज फैलता है। लगातार बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है।

शंघाई में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं, यहां 26 मिलियन लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। शहर में 28 मार्च के बाद दो चरण में लॉकडाउन लगा दिया गया है। प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रतिबंधों को कब हटाया जाएगा। सोमवार को शंघाई में कोरोना के 8581 नए मामले सामने आए हैं ये सभी लोग एसिम्प्टोमैटिक हैं जबकि 425 लोग सिंप्टोमैटिक हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को कोरोना की स्थिति पर नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया है और 2000 मेडिकल कैंप लगाने को कहा गया है। नौसेना और सेना शंघाई को संसाधन मुहैया कराने में मदद कर रही है। शहर में 38 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है। कोरोना की शुरुआत के बाद अभी तक चीन द्वारा यह सबसे बड़ा मेडिकल अभियान शुरू किया गया है।
Recommended Video
शंघाई में प्रतिबंधों की वजह से दैनिक जीवन और व्यापार काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। स्वास्थ्य कर्मी और वॉलंटियर 24 घंटे लोगों का कोरोना टेस्ट कर रहे हैं। ये लोग घरों पर दैनिक सामान पहुंचा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शंघाई में अधिकतर लोग एसिम्प्टोमैटिक हैं। जिस तरह से शहर में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं उसकी वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एक मरीज के सैंपल मे ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया सबटाईम सामने आया है।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications