बांग्‍लादेश ने किया रोहिंग्या मुसलमानों पर चीन-रूस के पाखंड का खुलासा

ढाका। रोहिंग्या संकट दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और बांग्लादेश को इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझना पड़ा रहा है। इस बीच बांग्लादेश सरकार ने रोहिंग्या संकट के लिए रूस और चीन पर हमला बोला है। बांग्लादेश के रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री उबाइदुल कुआदर ने कहा कि इस समस्या पर जहां पूरी दुनिया आंग सान सू की सरकार की आलोचना कर रही है, वहीं चीन और रूस म्यांमार का पक्ष लेते हुए दिख रहे हैं। उनके अनुसार, रोहिंग्या संकट पर रूस और चीन पाखंड कर रहा है।

रोहिंग्या मुसलमानों पर चीन और रूस कर रहा है 'पाखंड'

शेख हसीना सरकार के मंत्री उबाइदुल कुआदर ने ढाका में दुर्गेश्वरी पूजा मंडप के दौरान मीडिया से संबोधित करते हुए कहा कि यह 'दुर्भाग्य' है कि चीन और रूस यूएन में अपने भाषण में रोहिंग्या मुसलमानों के लिए म्यांमार का समर्थन कर रहे थे। कुआदर ने कहा कि एक तरफ तो चीन सयुंक्त राष्ट्र में जाकर म्यांमार का समर्थन कर रहा है और दूसरी तरफ रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए बांग्लादेश में मदद भेज रहा है।

कुआदर ने कहा कि चीन और रूस दोनों बांग्लादेश के मित्र है और हम आशा करते हैं कि ये दोनों देश इस मानव त्रासदी को सही से समझेंगे। साथ ही कुआदर ने कहा कि भारत हमारा बहुत अच्छा दोस्त है, जिन्होंने ना सिर्फ 700 टन रिलिफ मटेरियल भेजा, बल्कि म्यांमार से रोहिंग्याओं को फिर से अपने देश में बुलाने की भी मांग भी की है।

म्यांमार से अब तक 5 लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेश में पनाह ले चुके हैं। इस रोहिंग्य संकट को देखते हुए हाल ही में सयुंक्त राष्ट्र ने भी एक बैठक बुलाई थी, जिसमें निकी हेली ने म्यांमार पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+