चीन और अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, चीन ने अमेरिका पर लगाया उकसाने का आरोप

बीजिंग। चीन और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। अमेरिका के बॉम्बिंग एयरक्राफ्ट्स बी-52 ने साउथ चाइना सी पर उड़ान के बाद चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है और साथ ही कहा है कि उसका यह कदम उकसाने वाला है। चीन ने साफ-साफ कहा है कि अमेरिका उसे उकसाने वाले कदम उठा रहा है।

barack-obama-xi-jinping

10 दिसंबर को इस तरह की उड़ान के दौरान चीन की सेना अलर्ट हो गई थी। चीन की ओर से विमानों को वापस चले जाने की चेतावनी भी दी गई थी। वहीं पेंटागन की ओर से कहा गया है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पेंटागन के मुताबिक इन विमानों का मकसद किसी भी तरह से चीन को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

चीन साउथ चाइना सी के एक बड़े हिस्से पर दावेदारी जताता है। इस बारे में चीन का अपने कई पड़ोसी देशों से विवाद जारी है। अक्‍टूबर में भी एक अमेरिकी वॉरशिप इसी तरह से एक विवादित द्वीप के पास चला गया था। इसके बाद चीन ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी थी।

शनिवार को जारी बयान में चीन के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि विवादित स्प्रेटली द्वीपों के पास बी-52 लड़ाकू विमानों के जरिए उड़ान भर कर अमेरिका जानबूझ कर क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा है।

वॉल स्‍ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दो बी-52 एयरक्राफ्ट्स फ्लाइंग में शामिल थे। एक तो विवादित द्वीप के बहुत करीब जा पहुंचा था। पेंटागन के मुताबिक ने कहा है कि बी-52 एयरक्राफ्ट्स की फ्लाइंग नीति ऐसी नहीं है। ऐसा नेविगेशन की गलती से भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+