जैक मा के अलीबाबा ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें, चीन सरकार ने दिए जांच के आदेश
बीजिंग। China targets Jack Ma's Alibaba Group: चीन (china) की शीर्ष कंपनियों में से एक टेक-दिग्गज अलीबाबा (Alibaba) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। चीन की सरकार अलीबाबा ग्रुप पर मोनोपोली यानी एकाधिकार के गलत इस्तेमाल को लेकर जांच करने वाली है। राज्य प्रशासन बाजार विनियमन (SAMR) के मुताबिक अलीबाबा के खिलाफ 'दो में से एक चुनने' की प्रैक्टिस में जांच शुरू की गई है। यह जैक-मा (jack-ma)की ई-कॉमर्स कंपनी और फिनटेक एंपायर के लिए बहुत बड़ा झटका है।

चीन की आधिकारिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक जानकारी पर कार्यवाही करते हुए रेगुलेटर ने अलीबाबा ग्रुप पर एक विशेष डीलिंग एग्रीमेंट के लिए एकाधिकार का गलत इस्तेमाल किया है।
रेगुलेटर ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में आने वाले दिनों में जैक-मा की कपनी एंट ग्रुप को भी नोटिस भेजा जाएगा। इससे पहले पिछले महीने ही चीन सरकार ने नाटकीय ढंग से एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के IPO को खारिज कर दिया था।
समाचार एजेंसी के अनुसार, कई निवेशकों ने अलीबाबा के सहायक और सहयोगी कंपनियों के शेयरों को डंप किए हैं। रेगुलेटर ने पहले भी ईकॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा को दो में से एक चुनने" की शर्त लगाने को लेकर चेतावनी दी थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीन सरकार की इस कार्रवाई के बाद टेक हैवी स्टार का मार्केट 2.1% गिरा, जबकि सीएसआई टीएमटी इंडेक्स 1.5% गिरा। हांगकांग में अलीबाबा के शेयर लगभग 9 प्रतिशत गिर गए हैं।
अलीबाबा चीन के मशहूर कारोबारी और अपने बोलने के लिए प्रसिद्ध जैक मा की है। वह कभी एक स्कूल में पढ़ाया करते थे और अब वह अरबपति कारोबारी हैं। अलीबाबा विश्व की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है जिसके करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। उनकी कंपनी का टर्नओवर कई सौ मिलियन डॉलर का है। इसकी तीन मेन वेबसाइट टाउबाउ (Taobao), टीमॉल (Tmall) और अलीबाबा डॉट कॉम (Alibaba.com) है।












Click it and Unblock the Notifications