रूस के स्कूल में फायरिंग से मची भगदड़, 13 की मौत, कई घायल, हमलावर ने की आत्महत्या
बंदूकधारी ने इस हमले के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, मरने वालों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं।
मास्को, 26 सितंबर : सेंट्रल रूस के इजेव्स्क में स्थित एक स्कूल में गोलीबारी हुई है (gunman opened fire in a school in the central Russian city of Izhevsk)। इस घटना 13 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं। रूस और यूक्रेन जंग के बीच अचानक से मिली इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, बंदूकधारी ने इस हमले के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, मरने वालों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

हमलावर ने की आत्महत्या
मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, 'पुलिस को गोली मारने वाले का शव मिल गया है। रिपोर्टों के अनुसार, उसने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि, हमलावर को पहले स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की फिर खुद को गोली मार ली।'
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
वहीं हमलावर ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी छानबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या वजह रही होगी की हमलावर ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। क्या वह मानसिक तनाव में था या फिर कोई अपराधी ही था जो एकाएक स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें 13 लोग मारे गए। इनमें से अधिकतर वो मासूम बच्चे हैं जिन पर हमलावर ने गोली चला दी।
हमलावर कौन था?
वहीं , अभी तक हमलावर का नाम मालूम नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि, रूस और यूक्रेन जंग के बीच पुतिन की सैन्य लामबंदी का फरमान और उससे नाराज रूस की जनता के कारण पूरा रूस सुलग रहा है। ऐसे में इस तरह की घटना कई बुरे आशंकाओं को जन्म देती है।
(Photo Credit : Twitter)
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications