जंगल सफारी की गाड़ी में घुसा चीता, किया ऐसा काम सब रह गए हैरान, 27 लाख ने देखा VIDEO

तंजानिया में कुछ लोग जंगल सफारी पर गए थे, लेकिन उनका सामना चीते से हो गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।

cheeta

वैसे तो जंगल सिर्फ जानवरों के रहने के लिए बने हैं, लेकिन अब जंगल सफारी के नाम पर वहां पर इंसानों की दखल बढ़ती जा रही। इस वजह से कई बार खूंखार शिकारियों और इंसानों का आमना-सामना हो ही जाता है। अब सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसको लोग खूब पसंद कर रहे। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?

कहां का है वीडियो?

वायरल वीडियो तंजानिया का है। वहां पर कुछ लोग जंगल सफारी का मजा लेने गए थे। उन्होंने एक कार की और उस इलाके में पहुंचे, जो शिकारी जानवरों का गढ़ है। वहां पर बड़ी संख्या में जानवर थे, ऐसे में उन्होंने खिड़की खोलकर उन्हें देखना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही देर में उनके साथ एक बड़ा 'कांड' हो गया।

एक छलांग में पहुंचा अंदर

एक छलांग में पहुंचा अंदर

पर्यटकों की गाड़ी के पास एक चीता पहुंच गया। कुछ देर वो आसपास मंडराया और फिर एक ही छलांग में खिड़की से गाड़ी के अंदर पहुंच गया। उसमें एक शख्स बैठा था। जैसे ही चीता अंदर आया उसने कैमरे को ऑन कर लिया। इसके बाद चुपचाप उसे रिकॉर्ड करने लगा।

बोनट पर जाकर हुआ खड़ा

बोनट पर जाकर हुआ खड़ा

पहले तो चीते ने पूरी गाड़ी का जायजा लिया। इसके बाद वो सीट को चबाने लगा। शख्स भी काफी कूल नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि उसे चीते से कोई डर नहीं। वो चुपचाप बैठा रहा। विंडो का साइज छोटा होने की वजह से चीता पूरी तरह से अंदर नहीं आ पा रहा था। ऐसे में कुछ देर इधर-उधर करने के बाद वो बाहर चला गया। इसके बाद काफी देर तक गाड़ी की बोनट पर खड़ा रहा।

 जमकर आ रहे लाइक्स

जमकर आ रहे लाइक्स

इस वीडियो को Tansu YEGEN नाम के ट्विटर यूजर ने अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा। इसको अब तक 27 लाख लोगों ने देखा, जबकि 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के साथ Tansu YEGEN ने लिखा कि तंजानिया में सफारी के दौरान का नजारा, शख्स ने बिना देर किए सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो में दिख रहे शख्स की भी लोग काफी तारीफ कर रहे। चीते के पास आने पर वो घबराया नहीं बल्कि आराम से बैठा रहा।

दुनिया में कितनी है चीतों की संख्या

दुनिया में कितनी है चीतों की संख्या

आपको बता दें कि चीते बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। दुनिया में इनकी संख्या अभी 8000 के आसपास है। ये ज्यादातर अफ्रीकी देशों में पाए जाते हैं। वहीं एशियाई चीते काफी फेमस थे, जिनकी संख्या दुनिया में 20 के आसपास बताई जाती है, जो ईरान में हैं। कुछ वक्त पहले भारत में भी नामीबिया से 8 चीते आए थे, वो मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+