Charlie Kirk: कौन थे चार्ली किर्क, जिनकी हत्या पर भड़के ट्रंप? क्यों कहा - किसी को नहीं छोड़ेंगे?

Charlie Kirk: टर्निंग पॉइंट यूएसए के सीईओ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी चार्ली किर्क की 10 सितंबर को यूटा विवि के एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उनकी मौत की जानकारी दी और एक वीडियो मैसज जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि 'महान नहीं, बल्कि Legendary, चार्ली किर्क का निधन हो गया है।'

'संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी खासकर मैं उन्हें प्यार और सम्मान देता था और अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी खूबसूरत पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!'

Charlie Kirk

इसके बाद उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में कट्टरपंथी वामपंथियों को इस हत्या का दोषी ठहराया और कहा कि 'जो लोग भी इस घृणित कृत्य में शामिल हैं उन्हें दंडित किया जाएगा। किसी को नहीं छोड़ेंगे, जिन्होंने भी चार्ली को जाना और प्यार किया, वे सभी सदमे में हैं।'

Charlie Kirk सच्चे देशभक्त थे: डोनाल्ड ट्रंप

'चार्ली एक देशभक्त थे जिन्होंने अपने जीवन को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता, लोकतंत्र, न्याय और अमेरिकी लोगों के लिए संघर्ष किया। वह सत्य और स्वतंत्रता के लिए एक शहीद हैं और ऐसा कोई व्यक्ति नहीं रहा जिसका युवाओं द्वारा इतना सम्मान किया गया हो, चार्ली भरोसे वाले सच्चे ईमानदार व्यक्ति थे, वह अब स्वर्ग में ईश्वर के साथ शांति में हैं।'

'अमेरिका के लिए एक काला क्षण'

ट्रंप ने इस घटना को 'अमेरिका के लिए एक काला क्षण' बताते हुए कसम खाई कि उनका प्रशासन 'इस अत्याचार और अन्य राजनीतिक हिंसा में योगदान देने वाले हर एक व्यक्ति को ढूंढ निकालेगा' ओवल ऑफिस से बोलते हुए ट्रंप ने 'कट्टरपंथी वामपंथी हिंसा पर निशाना साधा और कहा कि इन्हीं की वजह से कर्क की हत्या हुई है।'

Charlie Kirk

'Charlie Kirk पर जिस राक्षस ने उन पर हमला किया वो अब बचेगा नहीं'

ट्रंप ने पिछले साल जुलाई में अपने खिलाफ हुए हत्या के प्रयास और 2024 में यूनाइटेडहेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या को याद किया और कहा कि 'चार्ली सर्वश्रेष्ठ थे और जिस राक्षस ने उन पर हमला किया उसने हमारे पूरे देश पर हमला किया है। एक हत्यारे ने उन्हें गोली से चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह विफल रहा।'

'क्योंकि मिलकर हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका संदेश और उनकी विरासत आने वाली अनगिनत पीढ़ियों तक जीवित रहे। चार्ली की आवाज पहले से कहीं अधिक बड़ी हो गई है। ईश्वर उनकी स्मृति को आशीर्वाद दे, ईश्वर उनके परिवार पर नजर रखे और ईश्वर संयुक्त राज्य अमेरिका को आशीर्वाद दे। धन्यवाद।'

कौन थे चार्ली किर्क ? (Charlie Kirk)

  • 31 साल के चार्ली किर्क अमेरिका के लोकप्रिय दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता थे।
  • डोनााल्ड ट्रंप के बेहद करीबी कहे जाने वाले चार्ली उन लोगों के समूह का हिस्सा थे जिन्होंने रिपब्लिकन एजेडे को आगे ले जाने में काफी मदद की थी।
  • युवाओं में बेहद लोकप्रिय चार्ली किर्क ने 18 साल की उम्र में राइट विंग छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए की सह-स्थापना की।
  • वो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे। उनके एक्स पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स थे।
  • 'टाइम फॉर अ टर्निंग पॉइंट' और 'द कॉलेज स्कैम' जैसे मशहूर किताबों के भी लेखक चार्ली किर्क थे।
  • उनके परिवार में पत्नी एरिका और दो बच्चे हैं। एरिका पूर्व मिस एरिजोना यूएसए रह चुकी हैं।

कैसे हुई Charlie Kirk की हत्या?

10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक ओपन फोरम में किर्क मास शूटिंग्स पर सवाल का जवाब दे रहे थे कि तभी उनकी गर्दन में गोली लगी और वो कुर्सी पर गिर गए, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Charlie Kirk

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+