डिक्‍टेटर थे चार्ली चैप्लिन, एक किताब का दावा

Charlie
लंदन। पर्दे पर अक्‍सर अपनी कॉमिक टाइमिंग और लोगों को हंसाने के लिए मशहूर चार्ली चैप्लिन असल में एक डिक्‍टेटर थे और उनका एक ऐसा चेहरा था जो कभी किसी को भी नजर नहीं आया था। बायोग्राफर पीटर एकरोयाड की किताब 'चैप्लिन्‍स सिनेमैटिक क्‍लासिक: द ग्रेट डिक्‍टेटर' में इस बात का खुलासा किया गया है।

इस किताब के मुताबिक इस बात में कोई शक नहीं है कि चैप्लिन किसी जादूगर से कम नहीं थे और उन्‍होंने सिनेमा की एक कला को नए आयाम तक पहुंचाया था लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि उनका व्‍यवहार महिलाओं के प्रति भी ठीक नहीं था।

चार्ली चैप्लिन कई लोगों के आदर्श हैं और लोग उनके पदचिन्‍हों पर चलने को भी बेताब रहते हैं लेकिन इस किताब में जो भी बातें कहीं गई हैं, वह चैप्लिन के प्रशंसकों को दिल तोड़ने के लिए काफी है।

किताब के मुताबिक चार्ली बिना मेकअप और बिना मूछों के चार्ली का एक नया चेहरा था और जो शायद कम ही लोगों को नजर आ पाता था। किताब में साफतौर पर कहा गया है कि चार्ली एक डिक्‍टेटर थे। इस किताब के मुताबिक चार्ली अक्‍सर युवा लड़कियों के प्रति आकर्षित होते थे और अक्‍सर वह उनके साथ शामिल रहते थे।

पीटर की मानें तो चार्ली की उनकी पहली पत्‍नी से मुलाकात उस समय हुई जब वह सिर्फ 16 वर्ष की थीं। चार्ली की उनसे हुई शादी उनकी शर्म का हिस्‍सा थी क्‍योंकि वी गर्भवती थीं। यह शादी उस समय टूट गई जब चार्ली पर उनकी पहली पत्‍नी ने मारपीट और बुरा व्‍यवहार करने के आरोप लगाए।

चार्ली की दूसरी पत्‍नी लिटा ग्रे उनसे एक वर्ष छोटी थीं जब उन दोनों के बीच रिश्‍ते की शुरुआत हुई। लिटा भी गर्भवती हो गई थीं। एक नाबालिग लड़की के साथ सेक्‍स करने के आरोप में चार्ली को 30 साल तक की जेल हो सकती थी और इसलिए चार्ली उनसे शादी करने को तैयार हुए। लिटा ने चार्ली से तलाक ले लिया।

लिटा ने आरोप लगाया कि चार्ली ने उन्‍हें गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया और इसके अलावा उनके एक और महिला के साथ संबंध थे।
सिर्फ इतना ही नहीं लिटा का दावा था कि एक बार चार्ली ने उनके साथ बंदूक के दम पर शारीरिक संबंध बनाए थे।

किताब में दावा किया गया है चार्ली की उनकी चौथी और अंतिम पत्‍नी के साथ मुलाकात उस समय हुई जब उनकी उम्र 17 वर्ष थी और दोनों की उम्र के बीच 36 वर्षों का अंतर था। किताब में लिखा है कि चार्ली पर अपनी पत्‍नी को दूसरे राज्‍यों में गलत कामों के लिए भेजने और मान्‍न एक्‍ट का उल्‍लंघन करने का आरोप लगा था। चार्ली को अगर सजा होती तो उनको 20 साल की कैद भुगतनी पड़ती लेकिन उन्‍हें छोड़ दिया गया। हालांकि इस घटना से उनकी प्रतिष्‍ठा लोगों के बीच खत्‍म हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+