King Charles III आधिकारिक तौर पर बने ब्रिटेन के नये राजा, परिग्रहण परिषद की बैठक में घोषणा

ये समारोह सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित किया गया था, जो लंदन में स्थित एक शाही निवास है। इसमें परिग्रहण परिषद, वरिष्ठ राजनेताओं और अधिकारियों ने भाग लिया, जो सम्राट को सलाह देते हैं।

लंदन, सितंबर 10: किंग चार्ल्स III को आज परिग्रहण परिषद की बैठक में आधिकारिक तौर पर 'राजा' घोषित कर दिया गया है। चार्ल्स स्वचालित रूप से राजा बन गए जब उनकी मां और ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया था। देश में नए सम्राट को पेश करने के लिए परिग्रहण समारोह एक महत्वपूर्ण संवैधानिक और औपचारिक कदम है। ये समारोह सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित किया गया था, जो लंदन में स्थित एक शाही निवास है। इसमें परिग्रहण परिषद, वरिष्ठ राजनेताओं और अधिकारियों ने भाग लिया, जो सम्राट को सलाह देते हैं।

देश को किया संबोधित

देश को किया संबोधित

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे किंग चार्ल्स ने पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया है। शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में किंग चार्ल्स ने सबसे पहले तो उस भीड़ का अभिवादन किया जो उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बकिंघम पैलेस पहुंची थी। किंग चार्ल्स ने अपने संबोधन में क्वीन एलिजाबेथ को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी प्यारी मां, आप मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणदायक रही थीं और आगे भी रहेंगी, आपको सभी एक उदाहरण के रूप में याद करेंगे। किंग चार्ल्स ने कहा कि हम महारानी के कर्जदार हैं, जो किसी भी परिवार का अपनी मां के लिए हो सकता है।

मां को याद कर हुए भावुक

मां को याद कर हुए भावुक

राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रिंस चार्ल्स भावुक भी हुए। उन्होंने नम आंखों से कहा कि उनकी मां को अपनी बहु और मेरी पत्नी कैमिला पर बहुत विश्वास था अब उनके जाने के बाद कैमिला ही महारानी का पद्भार संभालेंगी, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। चार्ल्स ने कहा कि कैमिला वैसे एलिजाबेथ की तरह वफादार और सार्वजनिक सेवक की तरह नहीं हो पाएंगी, लेकिन इतना जरूर कहता हूं कि वो उनके कदमों पर ही चलने का प्रयास करेंगी। इस दौरान किंग चार्ल्स ने बताया कि कैसे 1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर उन्होंने केप टाउन से कॉमनवेल्थ के प्रसारण में प्रतिज्ञा की थी कि वह अपना जीवन, चाहे वह छोटा हो या लंबा, अपने लोगों की सेवा में समर्पित करेंगे।

क्या होता है परिग्रहण परिषद

क्या होता है परिग्रहण परिषद

प्रिवी काउंसिल में वरिष्ठ सांसदों का एक समूह, वरिष्ठ सिविल सेवकों, राष्ट्रमंडल उच्चायुक्तों और लंदन के लॉर्ड मेयर शामिल होते हैं। बैठक में महारानी की मृत्यु की घोषणा प्रिवी काउंसिल के लॉर्ड प्रेसिडेंट द्वारा की जाती है। लॉर्ड प्रेसिडेंट के पद पर वर्तमान में सांसद पेनी मोर्डंट हैं। पेनी मोर्डंट के उद्घोषणा पर प्रधानमंत्री, कैंटरबरी के आर्कबिशप और लॉर्ड चांसलर सहित कई वरिष्ठ हस्तियों द्वारा हस्ताक्षर किए जाते हैं। प्रिवी काउंसिल की बैठक आज की गई है, जिसमें किंग चार्ल्स ने भी हिस्सा लिया। इसके दौरान नए राजा चर्च ऑफ स्कॉटलैंड को संरक्षित करने की शपथ लिया। चार्ल्स को नया राजा घोषित करने के लिए एक सार्वजनिक घोषणा की गई है। इसके बाद हाइड पार्क, लंदन के टावर और नौसेना के जहाजों से तोपों की सलामी दी गई है। वहीं एडिनबर्ग, कार्डिफ और बेलफास्ट में चार्ल्स को राजा बनाए जाने की घोषणा भी पढ़कर की गई है।अंतिम चरण में औपचारिक रूप से चार्ल्स को ताज पहनाया गया। वेस्टमिंस्टर एबे में 900 वर्षों से ताजपोशी हो रही है। पहली बार विलियम द कॉन्करर को वहां ताज पहनाया गया था, चार्ल्स ताज पहनने वाले 40वें शासक होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+