फिलीपींस में कटी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की बिजली, मनीला एयरपोर्ट पर रुकी सैंकड़ों उड़ानें
मनीला के निनोय एक्विनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NAIA) पर लगभग 300 उड़ानें प्रभावित हुईं। इन उड़ानों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर से काफी देरी से रवाना हुईं, जिससे लगभग 56,000 यात्री प्रभावित हुए।

Image: ANI
फिलीपींस में नए साल के पहले दिन हवाई यातायात नियंत्रण(ATC) में खराबी आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मनीला एयरपोर्ट जो कि देश का सबसे व्यस्त हब है वहां भीतरी व बाहरी उड़ानों को पूरी तरह से रोक दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि मनीला के निनोय एक्विनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NAIA) पर लगभग 300 उड़ानें प्रभावित हुईं। इन उड़ानों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर से काफी देरी से रवाना हुईं, जिससे लगभग 56,000 यात्री प्रभावित हुए।
निनॉय एक्विनो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (NAIA) फिलीपींस के यात्रियों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार है, जो राजधानी मनीला और आसपास के क्षेत्र की सेवा करता है। फिलीपींस के परिवहन सचिव जैमी बतिस्टा ने उड़ानें प्रभावित होने के लिए यात्रियों से माफी मांगी। उन्होंने बताया, केंद्रीय हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली बिजली न आने के कारण प्रभावित हुई, जिससे जिसने देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि हालांकि बैकअप बिजली आपूर्ति थी, लेकिन यह पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने में विफल रही थी।
सिस्टम अपग्रेड किए जाने की जरूरत
जैमी बतिस्टा ने कहा कि पुरानी मौजूदा व्यवस्था को तुरंत अपग्रेड किया जाना चाहिए और बैक-अप सिस्टम की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बतिस्टा ने कहा कि यदि आप हमारी तुलना सिंगापुर से करेंगे तो उसमें बड़ा अंतर दिखेगा। वे हमसे कम से कम 10 साल आगे हैं। ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में एनएआईए में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। कई चेक-इन काउंटरों पर लंबी कतारें देखी गईं। कई यात्री अपने सामान को इधर-उधर लटकाए हुए भी फ्लाइट के आगमन स्क्रीन के आसपास अपडेट के लिए इंतजार करते हुए देखे गए। एयरलाइन कर्मचारी फंसे हुए यात्रियों को खाने के पैकेट और पेय वितरित कर रहे हैं।
सीएएपी ने एक अपडेट में कहा, स्थानीय समयानुसार शाम 5:50 बजे तक परिचालन आंशिक रूप से फिर से शुरू हो गया था, और हवाईअड्डे ने फिर से इनबाउंड उड़ानों को स्वीकार करना शुरू कर दिया था। फेसबुक पर परिवहन विभाग के एक बयान में कहा गया है कि हवाईअड्डे का संचालन सामान्य हो गया है जबकि उपकरणों की बहाली अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications