कैसा है Chandrayaan-3 का हाल, 48 घंटे बाद नया अपडेट, रोवर ने कितना किया सफर? जानिए

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के साइंटिस्ट्स की टीम लगातार इसे ट्रैक करने में जुटी है। ताज अपडेट के मुताबिक रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं।

Chandrayaan-3 latest updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 के 40 दिन का लंबा सफर पूरा करने के बाद इसरो ने एक और अहम अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि रोवर ने अब चांद की सतह पर कितना सफर तय किया है। साथ ही भारतीय स्पेस एजेंसी ने ये भी बताया कि अब तक प्लान की गई सभी एक्टिविटी सफलतापूर्वक संपन्न कर ली गई है।

चंद्रयान-3 के 23 अगस्त की शाम चांद पर लैंडिंग के बाद इसरो ने अपने शुक्रवार (25 अगस्त) को जारी अपडेट में कहा कि अब तक प्लान की गई सभी एक्टिविटी पूरी कर ली गई है।

Chandrayaan-3 latest updates

एजेंसी की ओर से जारी बयान में लैंडर, रोवर, पेलोड को लेकर भी जानकारी दी गई। इसरो ने अपने बयान में कहा, "सभी नियोजित रोवर गतिविधियों का सत्यापन कर लिया गया है। रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड प्रदर्शन कर रहे हैं।"

23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पहुंचा इसरो मिशन का विक्रम लैंडर चार पेलोड्स काम करेगा। खास बात ये है कि इस मिशन के साथ कोई आर्बिटर नहीं है। विक्रम जिन चार पेलोड्स पर काम करेगा वो निम्न है-

रंभा (RAMBHA)- ये पेलोड चांद की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करने के डिजाइन किया गया है।
चास्टे (ChaSTE)- यह चांद की सतह की गर्मी यानी तापमान की जांच करेगा।
इल्सा (ILSA)- इसे लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की जांच करने के लिए तैयार किया गया है।
लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (LRA)- यह पेलोड चांद के डायनेमिक्स को बेहतर तरीके से समझने के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+