Chandrayaan-3: ग्रीस के भारतीय प्रवासियों को PM मोदी का बेसब्री से इंतजार, बोले- अब चंदा मामा घर के हो गए
Chandrayaan-3 Landing: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से 25 अगस्त को पीएम मोदी ग्रीस के लिए रवाना होंगे। ऐसे में ग्रीस के भारतीय प्रवासी पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का उत्सव पीए
Chandrayaan-3 Landing: भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। इजरायल, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से भी भारत को बधाइयां आ रही हैं। इस बीच ग्रीस में भी चंद्रयान-3 को लेकर भारतीय प्रवासी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ग्रीस के एथेंस में भारतीय प्रवासी (भारत में जन्में, लेकिन विदेशों में बसे) की सदस्य मनीषा चौधरी चंद्रयान-3 के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं।
पीएम मोदी की आगामी ग्रीस यात्रा पर वह कहती हैं कि यहां भारतीय समुदाय पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। यहां के लोग पीएम मोदी को पसंद करते हैं और उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग दौरे पर हैं। इसके बाद 25 अगस्त को पीएम मोदी ग्रीस के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पीएम मोदी का ग्रीस में स्वागत करने के लिए भारतीय समुदाय उत्साहित है।

'अब चंदा मामा घर के '
वहीं, एथेंस में रहने वाले भारतीयों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अपनी खुशी व्यक्त की। मनोज कुमार चौहान कहते हैं कि हम खुश हैं। पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के, लेकिन अब चंदा मामा घर के हो गए हैं। पीएम मोदी भी यहां आ रहे हैं, और हम इसे लेकर उत्साहित हैं। आज हमने अपने दोस्तों को फोन किया और उन्हें हमारे चंद्रयान 3 के बारे में बताया कि यह उतर चुका है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।
एथेंस में भारतीय प्रवासी के सदस्य भावी साध कहते हैं कि मैं चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रदेश के सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यहां रहने वाले भारतीय खुश हैं कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications