शाही परिवार की बहू केट मिडलटन 'टॉप फीमेल रोल मॉडल' चुनी गईं, पिछड़ गई प्रिंस हैरी की पत्नी
इस सर्वेक्षण में प्रिंसेस ऑफ वेल्स (Princess of Wales) 35 प्रतिशत वोट प्राप्त कर सबसे टॉप पर रहीं। एक ट्विटर यूजर ने पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए केट के लिए लिखा, पिछले ढाई साल से राजकुमारी तेज रोशनी की तरह चमक रही हैं।
प्रिंस विलियम की पत्नी प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन (Kate Middleton The Princess of Wales) को ब्रिटेन में साल का टॉप फीमेल रोल मॉडल के तौर पर चुना गया है। देश में गर्ल्स लाउड अभियान के लिए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन को देश की सबसे प्रेरणादायक महिला के तौर पर चुना गया। जानकारी के मुताबिक इस रेस में वेल्स की राजकुमारी क्वीन कंसोर्ट कैमिला और प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल (Meghan, Duchess of Sussex ) सहित अन्य शाही परिवार के सदस्यों से जीत कर टॉप पर पहुंची और खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल (Prince Harry wife Meghan Markle) दूसरे नंबर पर भी नजर नहीं आईं।

प्रिंसेस केट मिडलटन बनीं टॉप फीमेल रोल मॉडल
'गर्ल्स आउट लाउड' अभियान के लिए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्रिंसेस केट मिडलटन को तो टॉप फीमेल रोल मॉडल के तौर पर तो चुन लिया गया। वहीं, प्रिंस हैरी की पत्नी को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। वह इस अभियान में कैट से काफी पीछे रहीं। इस सर्वेक्षण के तहत लंदन में सबसे प्रेरणादायक महिला को चुना जाता है, जो कि देश के लोगों में सबसे ज्यादा पॉपुलर होते हैं। इसके लिए प्रतियोगी को कई सारी प्रक्रियाओं से गुजरना होता है।

प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल सातवें नंबर पर थीं
इस सर्वेक्षण में प्रिंसेस ऑफ वेल्स 35 प्रतिशत वोट प्राप्त कर सबसे टॉप पर रहीं। एक ट्विटर यूजर ने पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए केट के लिए लिखा, पिछले ढाई साल से वह तेज रोशनी की तरह चमक रही हैं। हर लड़की को महिलाओं का किंग बनने की कोशिश करनी चाहिए। उनके निकटम प्रतिद्वंदियों में परिवार के सदस्य क्वीन कंसोर्ट कैमिला और उनके देवर प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल समेत शाही परिवार के कई सारे सदस्य शामिल थे। वहीं, शाही परिवार से बाहर की बात करें तो सिंगर रोशेल ह्यूम्स 25 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस 23 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं चौथे और छठे स्थान पर होली विलोबी और मौली हेग ने कब्जा जमाया।

क्वीन कंसोर्ट कैमिला ने 18 प्रतिशत मतों के साथ 5वें स्थान पर
वहीं, क्वीन कंसोर्ट कैमिला ने 18 प्रतिशत मतों के साथ 5वें स्थान पर रहीं। वहीं प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल को केवल 15 फीसदी मत प्राप्त हुए। वह सातवें स्थान पर रहीं। दूसरी तरफ एमा वाटसन, डेम डेबोरा जेम्स और स्टेसी डूली 2022 की शीर्ष 10 महिला रोल मॉडल की सूची में थीं।

महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक तरीका
बता दें कि, यह सर्वेक्षण महिलाओं के करियर के साथ-साथ देश के दृष्टिकोण और बड़े पैमाने पर समाज पर उनके प्रभाव को लेकर केंद्रित था। गर्ल्स आउट लाउड के संस्थापक जेन केनियन ने इस तरह के सर्वेक्षण को महत्वूपूर्ण बताते हुए कहा कि हमें युवा लड़कियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें चैंपियन बनाना जारी रखना चाहिए ताकि उन्हें अवसर मिले और जीवन में आगे बढ़ती रहें।












Click it and Unblock the Notifications