ट्रेन से बिल्ली को फेंकने पर हुई मौत तो भड़की रूसी जनता, कंपनी मांग रही माफी, जानिए क्या है मामला
रूस में हुए एक बिल्ली की मौत से देश भर में गुस्से का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर एक बिल्ली की मौत से नाराजगी जता रहे हैं। अब बिल्ली की मौत के लिए जिम्मेदार कंपनी ने जनता से माफी मांगी है।
रूस की एक बड़ी रेल कंपनी आरजेएचडी के ट्रेन की एक कंडक्टर ने ट्रेन से ट्विक्स नाम की एक बिल्ली को बाहर फेंक दिया था। अत्यधिक सर्दी की वजह से बिल्ली की मौत हो गई थी। इससे जुड़ा एक फुटेज वायरल होने पर देश भर के लोगों में गुस्सा भर गया।

वायरल फुटेज में मॉस्को के पूर्व किरोव में जिंजर एंड व्हाइट बिल्ली को बर्फ में फेंकते हुए देखा गया था। ये मामला 10 दिन पहले 11 जनवरी का है। बताया गया है कि ट्रेन कंडक्टर ने मेल कैट को गलती से आवारा समझ लिया था।
ये बिल्ली अपने ट्रैवल क्रेट से निकल आई थी। कुछ यात्रियों ने इसे ट्रेन में सीटों के बीच की जगह से गुजरते हुए देखा था। जब लोगों को इस बिल्ली को ट्रेन से फेंके जाने के बारे में पता चला तो वो उसे खोजने निकल पड़े।
इस काम में सैकड़ों वॉलंटियर्स जुटे थे। आखिरकार शनिवार को ट्विक्स उन्हें मिला लेकिन कड़ाके की ठंड में फंस जाने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। जिस वक्त की ये घटना है उस वक्त रूस के बड़े हिस्से में भीषण शीतलहर चल रही थी। किरोव में तो तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया था।
बिल्ली की मौत के बाद लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से महिला कंडक्टर के ख़िलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि कंपनी ने कर्मचारी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। इससे नाराज होकर लोगों ने महिला कंडक्टर के खिलाफ जांच के लिए एक ज्ञापन दिया। इसमें 70 हजारों लोगों ने दस्तख़्त किए थे।
लगभग दो लाख लोगों ने एक ज्ञापन ने हस्ताक्षर कर महिला कंडक्टर को बर्खास्त करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि वे इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे। इससे घबराकर रेल कंपनी ने इसके लिए माफी मांगी है। कंपनी ने कहा है कि बिल्ले ट्विक्स की मौत का उसे बेहद अफसोस है। अब वो नियम बदलने जा रही है।
कंपनी ने कहा है कि वो अब ऐसा नियम बनाने जा रही है जिससे कोई ट्रेन में टहलते किसी जानवर को बाहर नहीं उतार सकता। कंपनी ने कहा कि उसका मानना है कि उसके कर्मचारियों को जानवरों के साथ प्यार से पेश आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications