6 दिन बाद स्वेज नहर से आई राहत भरी खबर, फंसा हुआ कार्गो जहाज फिर से चला

काहिरा: 23 मार्च को स्वेज नहर में कार्गो जहाज 'एवर गिविंग' के फंस जाने की वजह से जलमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी। जो आखिरकार अब निकल गया है। स्वेज नहर अथॉरिटी इस रास्ते को खोलने में लगे हुए थे, जिसके 6 दिन बाद आज राहत भरी खबर सामने आई है। कंटेनर जहाज सोमवार को फिर से चालू किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि बड़े कंटेनर जहाज को सही दिशा में मोड़ दिया गया है, जिससे बाद व्यापार जलमार्ग पहले की तरह साफ हो गया।

Recommended Video

      Suez Canal Floats: 6 दिन से स्वेज नहर में फंसा Ship आखिरकार चल पड़ा | वनइंडिया हिंदी
      Suez Canal

      कार्गो जहाज एवरग्रीन 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है। इस जहाज को दुनिया के सबसे विशाल मालवाहक कंटेनर जहाज में से एक माना जाता है, जो एशिया और यूरोप के बीच चलता है। पांच दिन से फंसे 'एवर गिविंग' कंटेनर जहाज को आज फिर से शुरू किया गया, जिसकी जानकारी इंच केप शिपिंग सर्विसेज की ओर से दी गई। बताया गया कि स्वेज नहर के रास्ते को रोकने वाले कंटेनर जहाज को आंशिक रूप से पहले निकालने में सफलता मिल गई थी, जिसके बाद जहाज की सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

      23 मार्च मंगलवार सुबह जब जहाज धूल भरी आंधी के कारण अपने रास्ते से भटक गया था और स्वेज नहर में जाकर फंस गया। इस वजह से पिछले एक हफ्ते से कई कंटेनर जहाजों को दूसरे रुट से जाना पड़ रहा है, जिससे काफी नुकसान हो रहा है। 300 से अधिक जहाज कच्चे तेल से लेकर आवश्यक सामान से भरे यहां से गुजरने का इंतजार कर रहे थे, जबकि दर्जनों और अफ्रीका के दक्षिणी सिरे पर केप ऑफ गुड होप के चारों ओर वैकल्पिक रास्ता अपना रहे थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+