ओबामा की बेटियों का कर रहा था पीछा, पहुंच गया हवालात, व्हाइट हाउस भी बंद

खुफिया विभाग के मुताबिक राष्ट्रपति ओबामा की बेटियों की पीछा करने वाली कार को उच्च सुरक्षा वाले इलाके के भीतर अधिकारियों ने रोका और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना शाम चार बजकर लगभग 40 मिनट पर हुई। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के भीतर विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ पहले से तय मुलाकात के तहत बातचीत कर रहे थे।
पढ़ें-क्या है चीयरलीर्डस के गोरे बदन की काली हकीकत
एक घंटे के बाद व्हाइट हाउस को खोल दिया गया। पीछा करने वाली कार के चालक की पहचान 55-वर्षीय मैथ्यू ईवान गोल्डस्टीन के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने के आरोप उस पर लगाए गए। खूफिया विभाग ने उससे प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे शहर की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अब तक की जानकारी के मुताबिक वो इंटरनल रेवेन्यू सर्विसेज में कार्यरत है और उसके पास व्हाइट हाउस के समीप स्थित ट्रेजरी बिल्डिंग में जाने के लिए पास था, लेकिन गलत तरीके से ओबामा की बेटियों की गाड़ियों का पीछा करना उसे महंगा पड़ा और वो हवालात पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications