टेस्टिंग के दौरान तीसरी मंज़िल से नीचे गिरी कार, टेस्ट ड्राइवर समेत दो की मौत

निया कार हादसा
WEIBO
निया कार हादसा

चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी नियो ने कहा है कि शंघाई में उसकी कंपनी के मुख्यालय की तीसरी मंज़िल से एक कार नीचे गिर गई जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई है.

कंपनी के अनुसार हादसे में मरने वाले एक व्यक्ति कंपनी का कर्मचारी हैं जबकि दूसरे उसकी पार्टनर कंपनी का कर्मचारी हैं.

कंपनी ने कहा है कि ये हादसा बुधवार शाम स्थानीय समयानुसार क़रीब 17.20 को हुआ. जिस वक्त कार तीसरी मंज़िल से नीचे गिरी उस वक्त उसमें ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे.

नियो ने कहा है कि उसने सरकारी अधिकारियों से साथ इस घटना की तुरंत जांच शुरू कर दी है.

अलग-अलग रिपोर्टों के अनुसार इमारत की तीसरी मंज़िल जहां से कार गिरी उसका इस्तेमाल कंपनी के शोरूम, टेस्टिंग सेंटर और कार पार्किंग की तरह किया जा रहा था.

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर कंपनी इस मामले में जांच शुरू कर रही है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है. हादसे की जगह के आरंभिक विश्लेषण से इस बात की पुष्टि हुई है कि ये एक दुर्घटना थी और ये कार के कारण नहीं हुई है."

बयान में कहा गया है, "इस दुर्घटना का हमें दुख है. हमारी संवेदनाएं अपने साथ काम करने वाले कर्मचारी और पार्टनर कंपनी के कर्मचारी के परिवार के साथ हैं. दोनों के परिवारों की मदद करने के लिए एक टीम बनाई गई है."

https://twitter.com/StephenMcDonell/status/1539903562163130373

नियो ने चीनी सोशल मीडिया वीबो पर इस घटना के बारे में बयान जारी किया था. बयान पोस्ट करने के आधे घंटे के भीतर इस पर क़रीब एक हज़ार लोगों ने कमेंट किया जिसके बाद कंपनी ने ये पोस्ट हटा दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने कंपनी की उस टिप्पणी को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर की जिसमें कंपनी ने कहा था 'हादसे के लिए गाड़ी ज़िम्मेदार नहीं है'.

एक यूज़र ने लिखा था, "ये पूंजीवाद का चरित्र दिखाता है." एक और कमेंट में लिखा था, "बयान का आख़िरी वाक्य कितनी बेरुख़ी से लिखा गया है. टेस्ट ड्राइवर्स गाड़ी की टेस्टिंग के लिए आए थे और आप कह रहे हैं कि हादसे का नाता गाड़ी से नहीं है?"

एक और वीबो यूज़र ने लिखा, "इसकी पुष्टि सार्वजनिक सुरक्षा विभाग को करनी चाहिए कि ये हादसा था या नहीं."

निया कार हादसा
WEIBO
निया कार हादसा

इसके बाद कंपनी ने अपने बयान में कुछ संशोधन कर उसे फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. संशोधित बयान में हादसे को दुर्घटना कहा गया और साथ में कहा गया कि "हादसा कार के कारण नहीं हुआ है."

इस नए बयान के बाद सोशल मीडिया पर जो कंमेंट आए उनमें अधिकतर में 'रिप' (रेस्ट इन पीस यानी मरने वाले की आत्मा को शांति मिले) लिखा हुआ था.

नियो चीन की देसी कंपनी है जो यहां के इलेक्ट्रिक कार बाज़ार में अपना प्रभुत्व बनाना चाहती है. बार-बार बैटरी चार्ज करने की उपभोक्ताओं की मुश्किलों को सुलझाने के लिए ये कंपनी इंटरचेंबल बैचरी के इस्तेमाल पर ज़ोर दे रही है.

चीन के बाज़ार में ये कंपनी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाले कंपनी टेस्ला से मुक़ाबला कर रही है. शंघाई में टेस्ला की भी एक बड़ी फैक्ट्री है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+