इराक: बगदाद में कार बम विस्फोट में 51 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

दक्षिण बगदाद के बाया क्षे6 में ये विस्फोट हुुआ, जहां मंगलवार को भी एक कार विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की जानें गई थीं। आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी इलाके बाया में एक शक्तिशाली कार बम विस्फोट में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग घायल है। विस्फोट बाया इलाके में हुआ, जहां मंगलवार को भी एक कार विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की जानें गई थीं। विस्फोट स्थानीय समयानुसार गुरूवार शाम करीब 4:15 बजे हुआ। तीन दिनों के भीतर इराक में यह तीसरा बड़ा हमला है।
इराक: बगदाद में कार बम बम विस्फोट, 51 की मौत

मौके पर राहतकर्मी घायलों में अस्पताल पहुंंचाने और मलबा हटाने में लगे हैं। बगदाद के सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि हमला इतना भयावह था और नुकसान इतना ज्यादा हुआ है कि हालात से निपटने में वक्त लग रहा है। उन्होंने 50 से ज्यादा लोगों की जान जाने की बात कही और मरने वालों की तादाद और बढ़ने का अंदेशा जताया। उन्होंने कहा कि हमले के बाद हर तरफ धुंआ और घायलों की चीख पुकार राहतकर्मियों को भी सिहरा दे रही है।

हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। सीएनएन के मुताबिक एक प्रेस नोट के जरिए आंतकी संगठन ने ये विस्फोट करने की बात कही है।
पढ़ें- पाकिस्‍तान के लाल शहबाज दरगाह में आतंकी हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+