सीरिया में कार बम धमाका, 20 लोगों के मरने की खबर
नई दिल्ली। सीरिया में एक कार बम धमाके में तकरीबन 20 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। सीरिया और टर्की के बॉर्डर के पास फ्री सीरियन आर्मी नियंत्रित क्षेत्र में यह धमाका हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह धमाका बॉर्डर क्रॉसिंग से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित कार डिपो पर हुआ है।
यह जगह फ्री सीरियन आर्मी के चेकपॉइंट से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित है। बचावकर्मियों ने घायलों को नजदीकी अजाज अस्पताल में भर्ती कराया।
इस धमाके में तकरीबन 25 लोग घायल हुए हैं और इनमें से 8 लोगों की हालत नाजुक है। यह हमला आईएस आतंकी के आत्मेह बॉर्डर पर आत्मघाती हमले के एक सप्ताह बाद हुआ।
आईएस सीरियाई सरकार से लेकर अमेरिका के लड़ाकों तक के लड़ रहा है और अपने आतंकवाद का लोगों को शिकार बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications