पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सेना पर आतंकी हमला, कैप्टन समेत 11 जवानों की मौत

इस्लामाबाद, जुलाई 13: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों पर हुए बड़े आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन और 11 जवान मारे गए हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि इस हमले में कई जवान घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई जवान अगवा भी किए गए हैं। इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को जिम्मेदार माना जा रहा है। पाकिस्तान तालिबान के आतंकियों ने सेना के कुछ जवानों को अगवा भी कर लिया है।

captain 11 soldiers of the Pakistan Army killed in terror attack in Khyber Pakhtunkhwa

मृतक अधिकारी की पहचान कैप्टन अब्दुल बासित के रूप में हुई है। हमले में करीब 15 जवानों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तानी सेना ने खुर्रम क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टन बासित पाकिस्तानी सेना के बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। बासित पाक फ्रंटियर कॉर्प्स विंग के थाल स्काउट्स में प्रतिनियुक्ति पर थे। इसके अलावा आतंकियों ने 6 टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बंधक बना लिया है। इन्हें हाफिज दौलत खान ने बंधक बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की ओर से खुर्रम इलाके में टीटीपी के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान टीटीपी के आतंकियों ने हमला कर दिया। इस मिशन को कैप्टन अब्दुल बासित खान लीड कर रहे थे। पाकिस्तानी सेना पर ये हमला हंगू में हुआ है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का हवाला देते हुए, पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो टीवी ने बताया कि भारी गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए और अभी सेना द्वारा खोज अभियान जारी है।

आईएसपीआर ने अपने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। पाकिस्तान में टीटीपी काफी समय से आतंकी हमलों को अंजाम देता आ रहा है। टीटीपी वही संगठन है जिसके आतंकियों ने पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसबंर 2014 को आर्मी स्कूल पर भी हमला किया था। इस हमले में तकरीबन 200 बच्चे मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+