VIDEO: विमान पर स्टंट कर वीडियो बना रहा था रैपर, गिरने से हुई मौत
टोरंटो। कनाडा में एक वीडियो शूट के दौरान विमान से गिरने के बाद रैपर की मौत हो गई। उनकी प्रबंधन टीम के मुताबिक, विमान के पंखे से गिरने के बाद कनाडाई रैपर की मौत हुई है। बयान के मुताबिक, 33 वर्षीय जॉन जैम्स की ब्रिटिश कोलंबिया में विंग-वॉकिंग एक्सीडेंट के दौरान मौत हुई है। विमान पर स्टंट करते वक्त रैपर का बैलेंस चूक गया, जिसके बाद नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्टंट के वक्त जैम्स ने पैराशूट पहन रखा था, लेकिन काफी देर तक पंखे में फंसे होने की वजह से उसे पैराशूट को खोलने का वक्त नहीं मिलना। उस वक्त जैम्स ने विमान को जाने दिया लैंडिग के वक्त वह नीचे गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
बयान में कहा गया कि पायलट ने सेफ लैंडिंग कराने की कोशिश भी की थी, लेकिन लैंडिंग से एक मिनट पहले ही जैम्स नीचे गिर गया। पुलिस मामले जैम्स की मौत की जांच में जुट गई है। जैम्स ने अपनी प्ले बॉय मॉडल फ्रेंड से काली जैम्स से शादी की थी। हाल ही में जैम्स की कमर में भी चोट लगी थी, लेकिन म्यूजिक और स्टंट के प्रति दिवानगी ने उन्हें फिर से वहीं लाकर खड़ा कर दिया था, लेकिन इस बार दुर्भाग्य से जैम्स अपने आप को नहीं बचा पाए।
बयान में कहा गया, 'उन्होंने इस स्टंट के लिए तेजी से ट्रैनिंग ली थी, लेकिन जैसे ही जॉन विमान के पंखे की तरफ बढ़ा तो वहां से नीचे गिर गया। जैम्स के फैन ने एक ऑनलाइन फंडराइजर के माध्यम से उसके अंतिम संस्कार लागत के लिए और जैम्स के नए संगीत को रीलिज करने के लिए धन उगाही की है।
View this post on InstagramA post shared by Jon James (@jonjames) on












Click it and Unblock the Notifications