कनाडा में 50 सालों में पहली बार Emergencies Act, PM जस्टिन ने ट्रक मार्च के बाद उठाया ये कदम

ओटावा, 15 फरवरी। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आज से कनाडा में इमरजेंसी एक्ट लागू कर दिया है। कनाडा में 14 दिन से ज्यादा से चल रहे ट्रक ड्राइवरों का विरोध के चलते ओंटारियो प्रांत में आपातकाल (स्टेट ऑफ इमरजेंसी) लगाया गया है और ऐसा पूरे 50 सालों में पहली बार हुआ है। मालूम हो कि ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन के चलते अमेरिका के साथ लगे बॉर्डर पर रास्ते बंद हैं। पीएम का कहना है कि उन्होंने ये कदम कोरोना महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ चल रही ट्रक ड्राइवरों के विरोध को संभालने के लिए उठाया है।

 Emergencies Act: कनाडा में PM जस्टिन ने लगाया आपातकाल

Recommended Video

    Justin Trudeau: Canada में कोरोना सख्ती के खिलाफ भड़का गुस्सा, PM घर छोड़ भागे | | वनइंडिया हिंदी

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल कनाडा में कोरोना वैक्सीन का विरोध हो रहा है, जब से कनाडा में कोरोना वैक्‍सीन को अनिवार्य किया गया है और लॉकडाउन लगाया लगाया गया है , उसके बाद से ही लगातार हजारों की तादाद में ट्रक ड्राइवर्स सड़कों पर उतरे हुए हैं।करीब 70 किमी तक ट्रकों का काफिला सड़क पर है, जिसे प्रदर्शनकारी 'फ्रीडम कान्वॉय' नाम दे रहे हैं। इससे आवाजाही और यातायात प्रभावित हो गया है। हद तो तब हो गई, जब इन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तारी और पुलिस की सख्ती से भी कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रदर्शनकारी पीएम के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं जब तक उनकी बात नहीं मानी जाएगी वो यहां से नहीं हटेंगे।

    कई जगहों पर कोरोना वैक्सीन के खिलाफ प्रदर्शन

    केवल कनाडा ही नहीं बल्कि अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, फ्रांस में भी लॉकडाउन और कोरोना वैक्सीन की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं लेकिन बाकी जगहों पर कनाडा जैसी स्थिति नहीं दिखाई दी।

    क्या कहा पीएम जस्टिन ने

    पीएम जस्टिन ने कहा है कि Emergencies Act का फैसला कनाडा के नागरिकों के हित में है उठया गया कदम है। इसे लगाना जरूरी हो गया था, जल्द ही स्थिति सही हो जाएगी। Emergencies Act से अब आवश्यक सेवाएं जैसे एयरपोर्ट, बार्डर पर भीड़ को नियंत्रित किया जाएं और ट्रकों को हटाने के लिए रस्सा सेवाएं प्रदान की जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+