कनाडा के पीएम ने फिर दोहराए आरोप, कहा- निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट
Canadian PM Justin Trudeau: भारत-कनाडा में जारी तनातनी के बीच एक बार फिर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने आरोपों को दोहराया है। भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर भारत को लेकर बयान दिया है।
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के सामने चिंता जताई थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से हमारे साथ मिलकर काम करने, इन आरोपों को गंभीरता से लेने और न्याय होने देने का आह्वान करता हूं।

कनाडाई पीएम ने अपने बयान में कहा कि मुझे लगता है कि एक मजबूत और स्वतंत्र न्याय प्रणाली वाले देश के रूप में यह बेहद महत्वपूर्ण है। हम उन न्याय प्रक्रियाओं को पूरी ईमानदारी के साथ सामने आने की अनुमति देते हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, "...मेरी प्रधानमंत्री (मोदी) के साथ सीधी और स्पष्ट बातचीत हुई, जिसमें मैंने बिना अपनी चिंताओं को साझा किया...हम भारत सरकार से इसे गंभीरता से लेने और इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता लाने, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं। हमारे देश में कानून का शासन है। हम कनाडा के लोगों की सुरक्षित रखने और हमारे मूल्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य करना जारी रखेंगे..."
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कानून शासित देश के रूप में हमारा दायित्व है कि हम यह सुनिश्चित करें कि वे प्रक्रियाएं कठोर और स्वतंत्र तरीके से सामने आएं और हम यही कर रहे हैं और हम अंतरराष्ट्रीय आधारित व्यवस्था के लिए खड़े हैं। हमें यह उजागर करना कि किसी देश का उसकी घरेलू धरती पर उसके किसी नागरिक की हत्या में शामिल होना कितना अस्वीकार्य होगा।
कनाडा के पीएम ने कहा कि, जैसा कि मैंने सोमवार को कहा था, यह मानने के विश्वसनीय कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा की धरती पर एक कनाडाई की हत्या में शामिल थे। जो दुनिया में कानून शासित देश में अत्यंत महत्व की बात है। जहां अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था मायने रखती है। हमारे पास स्वतंत्र न्याय प्रणाली और मजबूत प्रक्रियाएं हैं। जो इसका का पालन करेंगी। हम भारत सरकार से आह्वान करते हैं कि वह इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए हमारे साथ जुड़े।












Click it and Unblock the Notifications