कनाडा: प्रदर्शनकारियों ने ट्रकों से किया PM आवास का घेराव, परिवार समेत गुप्त स्थान पर छिपे जस्टिन ट्रूडो

ओटावा, 30 जनवरी। कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, इस बीच नए ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर भारत समेत कई देशों में कोविड प्रतिबंधों को सख्त कर दिया गया। कनाडा में भी कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए जस्टिन ट्रूडो सरकार ने वैक्सीन को अनिवार्य करते हुए प्रतिबंध सख्त कर दिए थे। इस फैसले को लेकर अब पीएम जस्टिन ट्रूडो को भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जस्टिन ट्रूडो को परिवार समेत पीएम आवास छोड़कर किसी गुप्त स्थान पर छिपना पड़ा है।

Recommended Video

    Justin Trudeau: Canada में कोरोना सख्ती के खिलाफ भड़का गुस्सा, PM घर छोड़ भागे | | वनइंडिया हिंदी
    Canada Protester trucks gherao PM residence Justin Trudeau hiding at secret place with family

    दरअसल, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन लगा दिया और लोगों के लिए वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया। इस फैसले से नाराज अब हजारों की संख्या में ट्रक ड्राइवर कनाडा की राजधानी ओटावा में अपने ट्रक लेकर घुस गए हैं। अपने काफिले को प्रदर्शकारियों ने 'फ्रीडम कान्वॉइ' नाम दिया है। ड्राइवरों को उन लोगों का भी समर्थन मिल रहा है जो कोरोना प्रतिबंधों से परेशान हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: U19 WC 2022 में कोरोना का कहर जारी, कनाडा के 9 खिलाड़ी हुए पॉजिटिव तो कैंसिल हुए 2 मैच

    लोगों का प्रदर्शन उग्र होता देख पीएम जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें गुप्त स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी कोविड प्रतिबंधों की तुलना फासीवाद से कर रहे हैं, उन्होंने कनाडा के झंडे के साथ नाजी प्रतीक भी ले रखे हैं। राजधानी में प्रदर्शन कारी देश की संसद के करीब पहुंच गए हैं, उन्होंने पीएम ट्रूडो के आवास को भी घेर लिया है। ओटावा ट्रकों की करीब 70 किमी लंबा काफिला देखने को मिला। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि हजारों ट्रक चालक और अन्य प्रदर्शनकारी शनिवार को राजधानी शहर में कोविड​​​​-19 वैक्सीन जनादेश और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए एकत्रित हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+