कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हमला, PM जस्टिन ट्रूडो बोले- 'हर कनाडाई अपने धर्म को लेकर स्वतंत्र है'

Canada PM Justin Trudeau News: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। कनाडा के टोरंटो के ब्रैम्पटन इलाके में स्थित एक हिंदू मंदिर के परिसर में रविवार 03 नवंबर को हमला हुआ था।

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हमले की आलोचना करते हुए धार्मिक स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ' हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है।'

Justin Trudeau News

ये भी पढ़ें- हाथ में ब्रेसलेट, गले में राधे-राधे नाम का दुपट्टा, भारत से संबंध तोड़कर मंदिर-मंदिर क्यों भाग रहे ट्रूडो?

धार्मिक स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

PM जस्टिन ट्रूडो बोले- 'हर कनाडाई को अपने धर्म का सुरक्षित तरीके से पालन कर सकता है'

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, '' ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा अस्वीकार्य है। हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है। क्षेत्रीय पुलिस ने इस घटना की जांच और प्रभावित समुदाय की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाया है।''

ये भी पढ़ें- Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो क्या आज इस्तीफा देंगे? पार्टी का अल्टीमेटम खत्म

मंदिर पर हुए हमले को लेकर कनाडा के हिंदू सांसद क्या बोले?

कनाडा के हिंदू सांसद चंद्रा आर्या ने मंदिर पर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर वीडियो शेयर कर जानकारी साझा की थी। कनाडा के हिंदू सांसद चंद्रा आर्या ने लिखा, ''कनाडा के खालिस्तानी अतिवादियों ने अब अपनी सीमा पार कर दी है। ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर में किया गया हमला, दिखाता है कि हिंदू-कनाडाई भक्त यहां सुरक्षित नहीं है। ये दिखाता है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक चरमपंथ कितना ज्यादा गहरा होता जा रहा है।''

सांसद चंद्रा आर्या ने आगे लिखा, ''अब मुझे भी उन रिपोर्ट में सच्चाई नजर आने लगी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कनाडा के राजनीतिक तंत्र के अलावा, खालिस्तानियों ने हमारी कानूनी एजेंसियों में भी प्रभावी रूप से घुसपैठ कर ली है। इस बात को मानने में मुझे अब कोई हैरानी नहीं है कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के नाम पर खालिस्तानी चरमपंथियों को कनाडा में खुली छूट मिली है।''

ये भी पढ़ें- कनाडाई आतंकवादी निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट क्यों नहीं दे रहे जस्टिन ट्रूडो? महीनों से NIA के सामने आनाकानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+