Canada: क्या कनाडा में गिर जाएगी जस्टिन ट्रूडो की सरकार? विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, जानिए गणित

Canada News: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार खतरे का सामना कर रही है और मुख्य प्रतिद्वंद्वी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ लिबरल्स के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जो उनकी अलोकप्रिय अल्पसंख्यक सरकार की पहली बड़ी परीक्षा है।

हाउस ऑफ कॉमन्स में बहस के बाद, बुधवार को लंबे समय से अटके कंजर्वेटिव प्रस्ताव पर मतदान होना है और माना जा रहा है, कि जस्टिन ट्रूडो की सरकार के सामने संकट आ सकता है।

Justin Trudeau s government faces a no-confidence motion

क्यों खतरे में आई जस्टिन ट्रूडो की सरकार?

जस्टिन ट्रूडो को घरेलू मोर्चों पर कई मुद्दों पर विरोधों का सामना करना पड़ रहा है और तमाम ओपिनियन पोल्स में उन्हें काफी पीछे दिखाया गया है। वहीं, संसद में जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी, वामपंथी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) की मदद से सरकार चला रही थी, लेकिन अब NDP ने उनके समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई है।

वहीं, ट्रूडो सरकार के अल्पमत में आने के बाद से मुख्य विपक्षी नेता पियरे पोलीवरे लगातार चुनाव की मांग कर रहे हैं, जिससे ट्रूडो की सरकार पर खतरा बढ़ गया है।

संसद में बहस की शुरुआत करते हुए, आक्रामक विपक्षी नेता पोलिएवरे ने ट्रूडो के खिलाफ तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जीवन की बढ़ती लागत, आवास संकट और देश में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में फेल रहे हैं, और उनके शासनकाल में राष्ट्रीय ऋण दोगुना हो गया है।

उन्होंने कहा कि कनाडा का वादा, "उदारवादी सरकार के नौ साल बाद, टूट गया है।"

उन्होंने कहा कि अगर वे प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, तो वे "टैक्स (कार्बन उत्सर्जन पर) को समाप्त करने, घरों का निर्माण करने, बजट को ठीक करने और अपराध को रोकने के लिए एक योजना बनाएंगे।"

वहीं, सोमवार शाम स्टीफन कोलबर्ट के साथ लेट शो में में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने स्वीकार किया, कि कनाडाई "वास्तव में कठिन समय" का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि "लोगों को तकलीफ हो रही है। लोगों को किराने का सामान, किराया, टैंक भरने में परेशानी हो रही है" और "वे बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।" लेकिन ट्रूडो ने "लड़ाई जारी रखने" की कसम खाई।

क्या कमजोर हो रही है ट्रूडो की पार्टी?

ट्रूडो सरकार के खिलाफ लाए गये अविश्वास प्रस्ताव के सफल होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि दो छोटे राजनीतिक गुटों ने पहले ही संकेत दे दिया है, कि वे सरकार का साथ देंगे और प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेंगे।

लेकिन विपक्षी नेता पोलीवरे ने कोशिश जारी रखने की कसम खाई है और अक्टूबर की शुरुआत में सरकार को गिराने का एक और मौका पेश किया जाएगा।

आपको बता दें, तकि जस्टिन ट्रूडो 2015 में पहली बार सत्ता में आए थे और 2019 और 2021 में भी वो चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।

लिबरल पार्टी को सहारा देने के लिए न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ किए गए समझौते से उनकी सरकार 2025 के अंत तक सत्ता में बनी रहती। लेकिन एनडीपी ने लिबरल्स के साथ अपने गठबंधन को अपनी लोकप्रियता को नुकसान पहुंचाते हुए देखा और उसने सरकार से समर्थन वापस ले लिया।

हाल ही में एंगस रीड के सर्वेक्षण के अनुसार, कंजर्वेटिव पार्टी, अब लिबरल्स से काफी आगे निकल गई है और अगर आज चुनाव करवाए जाते हैं, तो कंजर्वेटिव पार्टी 43 प्रतिशत वोट हासिल कर सकती है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी 21 प्रतिशत हैं और एनडीपी के 19 प्रतिशत वोट हासिल करने की संभावना है।

कनाडा की वेस्टमिंस्टर संसदीय प्रणाली में, सत्तारूढ़ पार्टी को हाउस ऑफ कॉमन्स का विश्वास हासिल करना चाहिए, जिसका अर्थ है कि सरकार चलाने के लिए उसे अधिकांश सदस्यों का समर्थन बनाए रखना होगा।

फिलहाल ट्रूडो की लिबरल पार्टी के पास 153 सीटें हैं, जबकि कंजर्वेटिव के पास 119, ब्लॉक क्यूबेकॉइस के पास 33 और एनडीपी के पास 25 सीटें हैं। वहीं, एएफपी से बात करने वाले राजनीतिक विश्लेषकों ने सुझाव दिया है कि चुनाव कम से कम 2025 के वसंत तक नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+