कनाडा ने भारत से आने वाले यात्रियों के विमान पर 21 सितंबर तक प्रतिबंध बढ़ाया

नई दिल्ली, 10 अगस्त। कनाडा ने भारत से आने वाली उड़ान सेवा पर प्रतिबंध को 21 सितंबर तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। कनाडा की सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए भारत से आने वाले विमान पर प्रतिबंध को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बाबत सोमवार को परिवहन मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके जानकारी दी गई है। गौर करने वाली बात है कि भारतीय यात्रियों पर यह प्रतिबंध सबसे पहले 22 अप्रैल को लगाया गया था, जिसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। हालांकि यह प्रतिबंध कार्गो विमान और मेडिकल सेवाओं से जुड़े विमानों पर लागू नहीं होता है।

flight

हालांकि कनाडा ने अमेरिका से आने वाले यात्रियों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। अमेरिकी बॉर्डर पार करके कनाडा में खरीददारी करने आने वाले लोगों पर कनाडा ने प्रतिबंध को हटा दिया है। अब अमेरिकी नागरिक पर्यटन, शॉपिंग आदि के लिए कनाडा आ सकते हैं। लेकिन अमेरिका ने कनाडा के यात्रियों पर प्रतिबंध को नहीं हटाया है। अमेरिकी नागरिक और अमेरिका में कानूनी तरह से रह रहे लोग जो कनाडा जानार चाहते हैं कि उन्हें तीन दिन के भीतर का कोरोना निगेटिव टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ ही कनाडा आने वाले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य है।

कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह कितने लोगों को कनाडा में आने के लिए प्रवेश देने के लिए तैयार हैं। लेकिन रयह जरूर कहा गया है कि बॉर्डर पर प्रवेश करने से पहले जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी और इसमे अतिरिक्त समय लग सकत है, लिहाजा जो भी लोग कनाडा आ रहे हैं वह इसके लिए पहले से तैयार रहें। साफ तौर पर बयान जारी करके कहा गया है कि सीबीएसए स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+