बिना शारीरिक संबंध बनाए डॉक्टर ने 17 महिलाओं को किया प्रेग्नेंट, अब भरेगा 74 करोड़ रुपए
ओटावा, 1 अगस्त। मां बनने का एहसास हर महिला के लिए बेहद खास होता है। कई बार किसी शारीरिक परेशानी के चलते मां बनना मुश्किल हो जाता है लेकिन अब मेडिकल साइंस में इस समस्या का भी समाधान है। एग फ्रीजिंग प्रक्रिया के जरिए अब किसी भी स्थिति में महिलाओं को लिए मां बनने का सुख प्राप्त हो सकता है। भारत में भी इसका क्रेज बढ़ा है, कई बॉलीवुड हस्तियां इस प्रक्रिया से माता-पिता बने हैं। लेकिन हाल ही में कनाडा से डॉक्टर द्वारा धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया जिसे सुन हर कोई दंग रह गया।

17 महिलाओं को बिना बताए किया प्रेग्नेंट
डॉक्टर पर आरोप है कि उसने महिलाओं को बताए बिना उनके एग्स को अपने स्पर्म से फर्टिलाइज कर उन्हें प्रेग्नेंट कर दिया। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन यह सच है। दरअसल, 17 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर नॉर्मन ने धोखे से उनके पति के स्पर्म को अपने स्पर्म से बदल दिया, जिससे वो सभी गर्भवती हो गईं। डॉक्टर नॉर्मन कनाडा में एक प्राइवेट क्लिनिक चलाता है। जब डॉक्टर की इस करतूत को पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया।

देना होगा 74 करोड़ से अधिक का हर्जाना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीएनए टेस्ट कराने पर 17 महिलाओं के बच्चे का पिता डॉक्टर नॉर्मन पाया गया है। मामला सामने आने के बाद उसके ऊपर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं नॉर्मन को इस हरकत के लिए महिलाओं को हर्जाने के तौर पर करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 74 करोड़ 34 लाख रुपए देने को कहा गया है। पुलिस की जांच में पाया कि नॉर्मन ने ऐसे करीब 97 सैंपल से अपना स्पर्म बदला है। इनमें से 17 बच्चों का पति वह खुद है और बाकि किसी और के स्पर्म से हुए हैं।

इस तरह फूटा भांडा
हालांकि उन बच्चों के पिता का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह काम लगभग नामुमकिन है। जांच में सामने आया है डॉक्टर अपने क्लाइंट्स की जानकारी के बिना आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन प्रक्रिया से ठीक पहले स्पर्म बदल देता था, नॉर्मन के पास ऐसे कई क्लाइंट थे जो उसके पास अपने स्पर्म फ्रीज कराने आते थे। नॉर्मन की करतूत का खुलासा उस समय हुआ जब आईवीएफ से पैदा हुई बेटी ने माता-पिता से अपने आंखों के अलग रंग को लेकर सवाल किया।

डीएनए टेस्ट देखा तो पैरों तले खिसकी जमीन
इसके बाद जब बेटी रेबेका के माता-पिता डविना और डेनियल ने उसका डीएनए टेस्ट कराया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में रेबेका के पिता डेविड, इसके बाद डॉक्टर का फ्रॉड सबके सामने आया। मामला सामने आने के बाद डॉक्टर नॉर्मन से ट्रीटमेंट करवाने वाले कई क्लाइंट्स ने डीएनए टेस्ट कराया, जिसमें उनके बच्चे का पिता कोई और निकला। इनमें से 17 बच्चों का पिता खुद डॉक्टर नॉर्मन पाया गया जबकि अन्य का अभी पता नहीं चल पाया है। अब डॉ नॉर्मन के ऊपर पुलिस केस किया गया है जिसके बाद उसे सजा भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सेलिना जेटली ने शेयर की बच्चे को दूध पिलाते हुए तस्वीर, बोलीं- 9 साल से नहीं मिल रहा इस सवाल का जवाब
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications