हर सिगरेट पर चेतावनी छापने वाला कनाडा दुनिया का पहला देश बना

कनाडा में अब हर सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी दर्ज होगी। हर सिगरेट पर इस चेतावनी को दर्ज करने वाला कनाडा दुनिया का पहला देश बन गया है।

cigarette

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दुनियाभर में सिगरेट के पैकेट पर यह चेतावनी दर्ज होती है। लेकिन लोगों को सिगरेट से दूर रखने के लिए कनाडा ने एक और कदम बढ़ाते हुए हर सिगरेट पर इस चेतावनी को छापने का फैसला लिया है। ऐसा करने वाला कनाडा दुनिया का पहले देश बन गया है।

इन सिगरेट पर तम्बाकू का धुंआ बच्चों के लिए हानिकारक है, सिगरेट से ल्यूकेमिया होता है, सिगरेट की हर कश जहर है, जैसे संदेश जल्द ही हर एक सिगरेट पर दर्ज नजर आएंगे। यह संदेश अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में होंगे।

कनाडा ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया है कि हर सिगरेट पर अब स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी दर्ज करना अनिवार्य होगा। कनाडा के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जो वयस्क सिगरेट छोड़ना चाहते हैं यह उन्हें मदद करेगा, युवाओं को बचाने और तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करने वालों के लिए निकोटीन की लत से दूर रखेगा।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार हर सिगरेट पर चेतावनी दर्ज होने के सिगरेट पीने वाले के लिए इस चेतावनी से बच पाना असंभव होगा। दरअसल कनाडा ने 2035 तक लक्ष्य रखा है कि वह तंबाकू के इस्तेमाल में 5 फीसदी की कमी करेगा।

कनाडा सरकार की ओर से फैसला लेने के बाद यह नया नियम 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। 1 अगस्त के बाद हर सिगरेट पर यह चेतावनी दर्ज होगी। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

रिटेल में सिगरेट बेचने वालों के लिए अप्रैल 2024 के अंत तक इस चेतावनी वाली सिगरेट को ही बेचना अनिवार्य कर दिया गया है। किंग साइज सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी जुलाई 2024 तक दर्ज होना जरूरी है, रेग्युलर साइट सिगरेट पर यह चेतावनी अप्रैल 2025 तक दर्ज होना अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+