Coronavirus: क्या फिर से आ सकता है कोरोना का नया वैरिएंट, चीन के शीर्ष वैज्ञानिक ने दिया जवाब
चायनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की ओर से कहा गया है कि अब दुनिया को कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर निश्चिंत हो जाना चाहिए, यहां कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आया है।

Coronavirus: दूनियाभर में कोरोना महामारी ने लाखों लोगों की जान ली। हालांकि अब स्थिति काफी बेहतर है, लेकिन जिस तरह से चीन में कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़े उसके बाद लोगों में यह डर जरूर है कि शायद चीन में कोरोना का नया वैरिएंट आ गया हो। लेकिन क्या सच में फिर से कोरोना का नया वैरिएंट सामने आ सकता है, इसको लेकर चीन में एक शीर्ष वैज्ञानिक का मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है। चीन के शीर्ष वैज्ञानिक जॉर्ज गावो को मैसेज सर्कुलेट हो रहा है उसमे कहा गया है कि सुकून से रहिए। जॉर्ज और उनके सहयोगियों का पेपर लैंसेट मेडिकल जर्नल में छपा है, जिसमे लोगों से कहा गया है कि वह चिंता ना करें, चीन में शुरुआती हफ्तों में कोई नया वैरिएंट नहीं आय़ा है। दरअसल चीन ने बीजिंग में अपनी सख्त जीरो कोविड पॉलिसी को भी यहां खत्म कर दिया था, जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए थे, जिसके बाद लोगों की चिंता बढ़ गई थी।
चायनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की ओर से कहा गया है कि अब दुनिया को कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर निश्चिंत हो जाना चाहिए, यहां कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आया है। जॉर्ज गावो इंस्टिट्यूट ऑफ माइक्रोबायोलोजी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि चीन में जो वैरिएंट संक्रमण फैला रहा है वह ओमिक्रॉन सब वैरिएंट BA.5.2 और BF.7 ही है, जोकि दुनियाभर में फैला था। बीजिंग में 14 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 के बीच 413 कोरोना के संक्रमण के मामलों का अध्ययन करने के बाद अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सभी संक्रमण मौजूदा संक्रमण के चलते ही हुए हैं।
जॉर्ज का कहना है कि कोरोना के मामले फिलहाल कम हो रहे हैं लेकिन नई लहर की भविष्य में संभावना है। चायनीज फंडेड लैंसेट के इस शोध को बीजिंग सेंटर फॉर डिजीजेस प्रीवेंशन एंड कंट्रोल, चायनीज एकेडमी ऑफ साइंसे, सीडीसी एंड यूनिवर्सिटी ऑप चायनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज ने किया है। गौर करने वाली बात है कि चीन में तीन साल से अधिक समय तक सख्त जीरो कोविड नीति को लागू किया गया, जिसमे पूरे शहर में लॉकडाउन, मास टेस्टिंग और सख्त क्वारेंटीन शामिल था। सरकार की इस नीति के खिलाफ लोग सड़क पर भी उतरे थे, जिसके बाद सरकार ने इसे हटाया तो बड़ी संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे।
-
China: दुनिया की सबसे बड़ी EV Car कंपनी के गैराज में लगी आग, जल गईं सारी कारें! बैटरी में हुआ स्पार्क?- Video -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications