तीन दिन के सात पिल्लों को महिला ने बैग में बंद कर कूड़े के ढेर में फेंका, वीडियो से खुला राज, गिरफ्तार

नई दिल्ली। कैलीफोर्निया के कोचेला में एक महिला सात छोटे पिल्लों (पपीज) को कूड़े के ढेर में फेंक देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला को एक वीडियो फुटेज में कोचेला के एक ऑटो पार्ट्स स्टोर में एक बैग को फेंकते देखा गया। इस बैग में सात छोटे-छोटे कुत्ते के पिल्ले थे।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया

पुलिस ने पपीज को कूड़े में फेंकने के आरोप में 54 साल की डेबोराहो को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसको गिरफ्तार किया गया है। पपीज को उसने बीते हफ्ते कूड़े में फेंका था। उनके खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया, जिसमें वो पपीज को कूड़े में फेंकती दिखीं।

दो-तीन दिन के पपीज को फेंका

महिला ने गुरुवार दोपहर को इन पपी को कूड़े में फेंका। इनकी उम्र दो से तीन की ही थी। ऑटो पार्ट्स में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ये बैग देखा तो पाया कि इसमें छोटे-छोटे पपी हैं। इसके बाद उसने एनीमल सेंटर में फोन किया। एनीमल सेंटर की टीम यहां पहुंची और इनको रेस्कयू किया।

 सेंटर में जाने के बाद पपीज की सेहत ठीक

सेंटर में जाने के बाद पपीज की सेहत ठीक

एनीमल सर्विस कमांडर क्रिस मेयर ने इस पर कहा है कि पपीज को इस तरह से कूड़े में फेंक देने के लिए कोई सफाई नहीं मानी जा सकती। मेयर ने कहा कि आज के दौर में जब जानवरों के लिए कई शेल्टर हैं, तब इस तरह से उनको कूड़े में फेंकना अमानवीय और शर्मनाक है। उन्होंने बताया है कि पपीज का ध्यान रखा जा रहा है और अब वो ठीक हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+