कैलिफोर्निया में टैक्सी ड्राइवर राजबीर ने 92 साल की महिला को 17 लाख की ठगी से बचाया, पुलिस ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में टैक्सी चालक टैक्सी चालक राजबीर सिंह ने एक महिला को 25,000 डॉलर (करीब 17 लाख रुपए) की ठगी से बचाया। उनके इस काम के लिए स्थानीय पुलिस ने उनको सम्मानित किया है। इसके लिए उनको 50 डॉलर का एक गिफ्ट कार्ड भी दिया गया है। राजबीर ने दो हफ्ते पहले 92 साल की महिला की मदद की थी।

पुलिस विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट में राजबीर का फोटो शेयर किया है और घटना के बारे में लिखा है। पोस्ट में लिखा है- रोजविल कैब के मालिक राजबीर सिंह ने दो सप्ताह पहले सन सिटी से एक 92 वर्षीय महिला को पिक किया था। बुजुर्ग महिला ने उन्हें बताया कि वह बैंक से 25,000 डॉलर लेने के लिए जा रही है। इस पैसे की जरूरत आईआरएस से लिए कर्ज का निपटान करने के लिए है। आईआरएस कर संग्रह करने वाली सरकारी एजेंसी है।
पुलिस के मुताबिक, महिला की बात से राजबीर को कुछ संदिग्ध लगा, इसलिए उन्होंने महिला को सुझाव दिया, यह एक घोटाला हो सकता है। महिला को राजबीर की बात पर पहले को यकीन नहीं हुआ। महिला को जिस शख्स ने खुद को आईआरएस कर्मचारी बताया था, उसको राजबीर ने फोन किया तो उन्हें विश्वास हो गया कि कुछ गलत है। उसने अजीब तरह से जवाब दिए। इस पर राजबीर ने बुजुर्ग महिला को कम से कम पुलिस स्टेशन चलने के लिए मनाया।
कैब ड्राइवर राजबीर उनको पुलिस स्टेशन ले आया और जब अफसरों ने महिला के साथ बात की तो साफ हो गया कि उनके साथ ठगी होने वाली थी। इसके बाद राजबीर ने उन्हें वापस घर छोड़ा। पुलिस की ओर से कहा गया है कि राजबीर महिला को स्टॉप पर छोड़ सकते थे लेकिन गलत लगने पर उन्होंने जो किया वो बेहद सराहनीय है। इसी के लिए उनको पुलिस विभाग ने सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications