टूटने की कगार पर कैलिफोर्निया का ऑरोविले बांध, अब तक 188,000 लोग निकाले गए

नॉर्दन कैलिफोर्निया में सबसे बड़ा बांध ऑरोविल बांध टूटने की कगार पर। अब तक 188,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। यहां पर सिखों की आबादी सबसे ज्‍यादा।

कैलिफोर्निया। अमेरिका के सबसे राज्‍य कैलिफोर्निया के नार्दन कैलिफोर्निया में स्थित ऑरोविले बांध अब टूटने की कगार पर है। यहां से अब तक कम से कम 188,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऑरोविले बांध अमेरिका का सबसे बड़ा और ऊंचा बांध है। यहां पर सिखों की आबादी सबसे ज्‍यादा है।

टूटने-की-कगार-पर-कैलिफोर्निया-का-ऑरोविले-बांध

कैलिफोर्निया में इमरजेंसी

बांध में आए नुकसान की वजह से ऑरोविले झील के पास बसे इलाकों और शहरों में रहने वाले लोगों को निकालना पड़ा। इस बात की आशंका थी कि अगर बांध टूटा तो कई लोग बह सकते थे। कैलिफोर्निया में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और यह इमरजेंसी आने वाले कुछ समय तक कायम रहेगी। इस वर्ष सर्दी में हुई काफी बारिश की वजह से ऑरोविले झील का स्‍तर काफी बढ़ गया था। इस झील में नॉर्दन सिएरा के नवादा की पहाड़‍ियों से भी पानी आता है। भारी बारिश की वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया था। ऑरोविले बांध इस क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण का काम करता है। इस बांध में पानी छोड़ने के लिए दो रास्‍ते हैं, एक प्राइमरी और एक इमरजेंसी। इन दोनों चैनल्‍स से झील के बाहर पानी जाता है। फिलहाल इन दोनों ही रास्‍तों में समस्‍या है और इस वजह से संकट के हालात हैं।

बिजली बनाने के मकसद से हुआ निर्माण

पिछले हफ्ते बांध में पानी छोड़ने के एक रास्‍ते को काफी नुकसान हो गया था। यह बांध नॉर्दन कैलिफोर्निया की युबा सिटी में बना है और इसे बिजली तैयार करने के लिए बनाया गया है। बांध की ऊंचाई करीब 800 फीट है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1961 में शुरू हुआ था और चार मई 1968 को बनकर तैयार हुआ था। ये डैम कैलिफोर्निया डिपार्मेंट ऑफ वॉटर रीसोर्सेस के तहत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+