ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका में घरों में बने रहे बम, गिरफ्तार हुआ शख्स
कैलिफोर्निया। आईएसआईएस के बाद से पूरी दुनिया में मुसलमानों के खिलाफ एक वातावरण तैयार हो गया है। इस बीच जब अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने मुसलमानों की एंट्री को अमेरिका में बैन करने की बात कही, तो उस बयान ने आग में घी का काम कर दिया।

आज आलम यह है कि अमेरिका में मुसलमानों के लिए माहौल इतना नकरात्मक है कि लोग उन्हें खत्म करने की साजिश करने लगे हैं।
इसका ताजा उदाहरण है कैलिफोर्निया में गिरफ्तार हुआ शख्स जो अपने घर में ही बना रहा था और उसका मकसद मुसलमानों की हत्या था। यह व्यक्ति ट्रंप का समर्थक है।
इस व्यक्ति को पुलिस ने मुसलमानों पर जानलेवा हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कैलिफोर्निया के रिचमंड से गिरफ्तार इस व्यक्ति का नाम विलियम सेली है और इसकी उम्र 55 वर्ष है।
पुलिस को इसकी गतिविधियों पर शक था और इसके बाद एक व्यक्ति ने सुरक्षा अधिकारियों को फोन करके इसके बारे में बताया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर का सर्च वारंट जारी किया। यह व्यक्ति अपने घर में ही बम बना रहा है।
सूत्रों की मानें तो यह व्यक्ति मुस्लिमों से नफरत करता है। साथ ही अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी ट्रंप के बयान का समर्थक भी है।
पुलिस को 17 दिसंबर को इसके बारे में सूचना मिली थी। विलियम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी मुसलमानों के खिलाफ निंदनीय टिप्पणियां की गई हैं।
अमेरिका के बोस्टन से भी एक बुरी खबर आई है। यहां पर दो भाईयों ने एक बेघर व्यक्ति को न सिर्फ पीटा था बल्कि उस पर पेशाब भी किया।












Click it and Unblock the Notifications