वो महिला कैबिनेट मंत्री जिसने राष्ट्रपति पर ही कर दिया काला जादू, अब हुई गिरफ्तार
क्या आपने कभी सोचा है कि किसी देश में मंत्री को काला जादू करने के लिए गिरफ्तार कर लिया जाए। दिलचस्प बात यह है कि कैबिनेट मंत्री को अपने ही देश के राष्ट्रपति पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
जी हां, आप सही सुन रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में उनकी सरकार की कैबिनेट मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि महिला मंत्री ने राष्ट्रपति पर काला जादू किया था। बताया जा रहा है कि महिला मंत्री का नाम फातिमा शमनाज अली सलीम है।

फातिमा शमनाज मालदीव में मुइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री हैं। लेकिन अब उन्हें काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसमे उनका भाई भी शामिल है। इन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने इन लोगों को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया।
फातिमा के घर पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। बताया जा रहा है कि इन चीजों से ही उन्होंने काला जादू किया था। हालांकि राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करने को लेकर अलग-अलग थ्योरी सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की नजर में बेहतर दिखने के लिए ही फातिमा ने काला जादू किया। वह सरकार में बड़ा पद हासिल करने के लिए काले जादू का सहारा ले रही थीं।
इसके अलावा एक और थ्योरी जो सामने आई है उसमे कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति की पत्नी ने ही इस मामले में फातिमा को फंसाया है। उन्होंने बदले के तहत फातिमा को इस मामले में फंसाया है। आरोप है कि फातिमा ने राष्ट्रपति की पत्नी की एक वीडियो लीक किया था। वीडियो में राष्ट्रपति की पत्नी किसी पब में गाना गाते और थिरकते हए नजर आ रही हैं।
बता दें कि 2015 में मालदीव की सरकार में काला जादू की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए चेतावनी जारी की थी। इसमे कहा गया था कि समाज में काला जादू का इस्तेमाल बढ़ रहा है, इससे लोगों को दूर रहना चाहिए अन्यथा इसके परिणाम बुरे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications