जानिए कौन हैं Burj Khalifa के टॉप पर ऐड शूट करने वाली महिला, ऐसे खतरनाक खेल का रोजाना करतीं हैं सामना
दुबई, 11 अगस्त: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐड ने काफी सुर्खियां बटोरी है। ऐड को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर कैसे इस ऐड को शूट किया गया और इस विज्ञापन में दिखने वाली इतनी जिगर वाली महिला आखिर कौन है? दरअसल बुर्ज खलीफा के टॉप पर अमीरात एयरलाइंस का नया विज्ञापन शूट किया गया है। यह ऐड काफी थ्रिलिंग है। अब 30 सेकंड का यह एड इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। अब तक लाखों यूजर इसे देख चुके हैं। ऐसे में जानिए इस हैरतअंगेज विज्ञापन में दिखने वाली अमीरात एयरलाइंस की कैबिन क्रू मेंबर कौन हैं?

काफी थ्रिलिंग है एयरलाइंस का ऐड
दरअसल सोशल मीडिया पर छाए अमीरात एयरलाइंस ऐड में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर एक महिला एयरलाइन की सेवाओं के बारे में अलग-अलग संदेशों के साथ प्ले कॉर्ड को बदलते हुए करीब से दिखाई दे रही है। लेकिन जब वो अपना आखिरी प्लेकार्ड दिखाती है तो कैमरा जूम आउट होता है और वह 828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा के ऊपर टॉप पर खड़ी हुईं नजर आती हैं। जो काफी हैरतअंगेज दिखाई पड़ता है।

कौन हैं अमीरात एयरलाइंस की कैबिन क्रू मेंबर?
अमीरात एयरलाइंस ने इस विज्ञापन की मेकिंग की वीडियो भी अपने पेज पर शेयर की है, जिसमें दिख रही महिला को 'हाय मॉम, आई एम ऑन टॉप ऑफ द वर्ल्ड' कहते हुए सुना जा सकता है। दरअसल, ऐड में दिखने वाली मॉडल का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक हैं, जो स्काईडाइवर हैं। उनको ही इस नए ऐड में अमीरात एयरलाइंस की कैबिन क्रू मेंबर के तौर पर दिखाया गया हैं।

निकोल स्मिथ-लुडविक के बारे में जानिए
बता दें कि निकोल स्मिथ-लुडविक एक पेशेवर स्काई डाइविंग ट्रेनर हैं, जो विज्ञापन में अमीरात केबिन क्रू सदस्य के रोल में दिखाई दे रहीं हैं। इंस्टाग्राम पर निकोल के 17,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह अपने बायो में खुद को "वर्ल्ड ट्रैवलर , स्काईडाइवर, योग ट्रेनर, हाइकर और एडवेंचरर" बताया है। उनको एडवेंचर काफी पसंद है, जिसका जीता जागता एक उदारण आपको इस ऐड में मिल ही गया।

एडवेंचर लवर हैं निकोल
निकोल का इंस्टाग्राम उनके वर्कआउट सेशन, स्काई डाइविंग एडवेंचर्स के साथ-साथ खूबसूरत छुट्टियों की तस्वीरों से भरा हुआ है। उनकी शादी के एलबम के कुछ पल भी हैं। अमीरात ने इस ऐड मेंकिंग का वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें दिखाया गया था कि उसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर कैसे फिल्माया गया था। नए विज्ञापन के साथ अमीरात ने यूके की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों की रेड लिस्ट से हटाए जाने के लिए आभार व्यक्त किया। (खबर के अंत में देखिए एयरलाइंस का ऐड और उनकी मेकिंग वीडियो...)












Click it and Unblock the Notifications