चीन में तेज रफ्तार से दौड़ रही बुलेट ट्रेन हुई डिरेल, चालक की मौत, 7 घायल
गुइझोउ प्रांत में तेज रफ्तार से दौड़ रही एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
गुइझोउ, 04 जून: चीन में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। वहां के गुइझोउ प्रांत में तेज रफ्तार से दौड़ रही एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।

बुलेट ट्रेन हादसा
बुलेट ट्रेन चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत गुइयांग से दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू की ओर चल रही थी। शनिवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर भूस्खलन के कारण गुइझोउ के एक स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे ट्रेन के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चीन के स्थानीय मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
इससे पहले भी हुआ था रेल हादसा
इससे पहले मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस घटना के दौरान उसमें सवार रेलवे पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। उस रेल हादसे की वजह बारिश और भूस्खलन बताई गई थी।
बीजिंग-ग्वांगझोउ रेल की वर्तमान में अधिकतम स्पीड 310 किलोमीटर प्रति घंटा है। 2,300 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ बीजिंग-ग्वांगझोउ हाई-स्पीड रेल का निर्माण दिसंबर 2012 में पूरा हुआ था। रेल ने अब तक 1.6 बिलियन यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications