Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रिंस विलियम के सामने बेहोश हुए 3 सैनिक, भीषण गर्मी में वर्दी और भालू के खाल की टोपी पहनकर कर रहे थे परेड

चिलचिलाती धूप के बीच प्रिंस विलियम के सामने तीन सैनिक बेहोश होकर गिर गए। सैनिकों ने 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में ऊनी कपड़े की वर्दी और भालू की खाल की टोपी लगा रखी थी। अचानक एक के बाद एक तीन सैनिक वहीं मैदान पर गिर गए।

लंदन में किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर निकलने वाली परेड की रिहर्सल में रोयल गार्ड्स के 3 सैनिक बेहोश गए। ये सैनिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में परेड की तैयारी कर रहे थे।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रिहर्सल के दौरान ये सैनिक बेहोश हुए तब वहां पर किंग चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे प्रिंस विलियम भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों ने 30 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में ऊनी अंगरखा और भालू की खाल की टोपी पहन रखी थी।

British Soldiers Faint

सोशल मीडिया पर रिहर्सल के दौरान बेहोश हुए सैनिकों का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में दिख रहा है कि सैनिकों के बेहोश होने के बावजूद बाकी सैनिक रुकते नहीं है और अपना अभ्यास जारी रखते हैं।

इस परेड में 1,400 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि जिस परेड का ये सैनिक अभ्यास कर रहे थे वो एक सलाना परेड है, जिसे 'ट्रूपिंग द कलर' कहा जाता है। यह परेड हर साल जून में 17 तारीख को आयोजित होती है।

इसी दिन किंग चार्ल्स का जन्मदिन होता है। इस बार किंग के जन्मदिन पर परेड आयोजित करने की जिम्मेदारी वेल्स के गार्ड्स को दी गई है। इस बार परेड में ग्रेनेडियर, कोल्डस्ट्रीम, स्कॉट्स, आयरिश और वेल्श गार्ड्स की रेजीमेंट्स भी शामिल होंगे।

इसके बाद प्रिंस विलियम ने ट्वीट किया, ''गर्मी के बावजूद आज सुबह परेड में भाग लेने वाले प्रत्येक सैनिक का बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रतिकूल मौसम में आप सभी ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।''

प्रिंस विलियम ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इस तरह के आयोजन में बहुत मेहनत और तैयारी होती है। इसमें उन सभी का योगदान है जो इसमें शामिल होते हैं। विशेषकर आज की परिस्थितियों में।

बीबीसी न्यूज ने बताया कि यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने दक्षिण इंग्लैंड के लिए गर्म मौसम की चेतावनी जारी की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+