ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा ब्रेक्सिट मामले में दे सकती है पीएम पद से इस्तीफा-रिपोर्ट
लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा ने बुधवार को ऐलान किया कि वो ब्रेक्सिट के अगले दौर की बातचीत से पहले अपने पद से इस्तीफा दें देगी। वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन के सांसदों ने ब्रेक्सिट प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभाने के लिए सोमवार को मतदान किया था, जिससे उन्हें ब्रेग्जिट के विभिन्न विकल्पों के लिए अपनी प्राथमिकता जाहिर करने का अधिकार मिल गया।

ब्रिटेन के सांसदो ने टोरीजा सरकार को चुनौती थी। सांसदो ने इस संसोधन के पक्ष में वोट दिया जिसमें देश की संसद को सारी शक्तियां मिल गई है। टेरीजा मे ने कथित तौर पर कंजर्वेटिव सांसदों को बुधवार को बताया कि यदि उनकी दो बार की ब्रेक्सिट डील, जो ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने की शर्तें तय करती है, संसद में पारित हो जाती है। तो वो अपना पद छोड़ देंगी। सोमवार को 30 टोरी सांसदों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया था। इन तीनों मंत्रियों ने मतदान के बाद अपने मंत्री पदों से इस्तीफा भी दे दिया था। यूरोपियन संघ के नेताओं ने कहा कि यदि इस सप्ताह समझौता पारित हो जाता है तो ब्रिटेन 22 मई को ईयू छोड़ सकता है और ऐसा नहीं होने पर उसे बिना किसी समझौते के 12 अप्रैल को ईयू छोड़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications