ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री का 'Kiss कांड', अखबार में छपी ऑफिस सहयोगी के साथ बड़ी सी फोटो

लंदन, जून 25: ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के हेल्थ मिनिस्टर मैट हैनकॉक की एक तस्वीर वायरल होने के बाद हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस वो ही वो छाए हुए हैं। यह बवाल उनके अफेयर से जुड़ा हुआ है। जहां उनकी और ऑफिस सहयोगी की एक फोटो लीक हो गई, जिसमें वो उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला जानिए...

'किस कांड' से बाजार गर्म

'किस कांड' से बाजार गर्म

दरअसल, ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों 'किस कांड' से बाजार गर्म है। अपनी ऑफिस सहयोगी को किस करते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसके बाद लगातार उनके इस्तीफे की मांग उठने लगी है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग की पालन नहीं करने के लिए वहां की जनता से माफी भी मांगी है। इसके साथ ही अपना इस्तीफा देने से भी साफ इनकार कर दिया है।

अखबर ने छापी किस करते हुए तस्वीर

अखबर ने छापी किस करते हुए तस्वीर

बता दें कि यहां के 'सन' न्यूज पेपर ने हेल्थ डिपार्टमेंट में काम करने वाली एक वरिष्ठ सहयोगी और मैट हैनकॉक की एक फोटो पब्लिश की हैं। अखबार के मुताबिक सीसीटीवी तस्वीरें लॉकडाउन रूल्स में ढील देने से 11 दिन पहले यानी 6 मई की बताई जा रही हैं। ब्रिटिश हेल्थ मिनिस्टर ने अपने बयान में इस तस्वीर पर सफाई देते हुए कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने इन परिस्थितियों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने लोगों को निराश किया है इसका मुझे बहुत खेद है।

महिला के साथ अफेयर की चर्चा

महिला के साथ अफेयर की चर्चा

वहीं मैट हैनकॉक ने अपने बयान में आगे बताया कि मैंने लोगों को निराश किया है और मुझे इसका खेद है। मैं देश को इस महामारी से बाहर निकालने के लिए काम करने पर केंद्रित हूं, और इस व्यक्तिगत मामले पर अपने परिवार के लिए गोपनीयता के लिए आभारी रहूंगा। वहीं विपक्षी लेबर पार्टी लगातार उनके इस्तीफे की मांग उठा रही है। इधर, जिस महिला के साथ उनकी फोटो वायरल हुई है, उससे उनकी फेयर की चर्चा है। बता दें कि हैनकॉक शादीशुदा है और उनके पत्नी मार्था के साथ 3 बच्चे भी हैं। वहीं जिस महिला के साथ उनकी किस करते हुए फोटो अखबार में छपी है, वो भी शादीशुदा बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+