चंद्रयान-3 की कामयाबी से चिढ़ा ब्रिटिश एंकर, भारतीयों ने जमकर लगाई लताड़, कोहिनूर के साथ मांग लिए 45 ट्रिलियन
भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूरी दुनिया हर्षित है। लोग भारतीय वैज्ञानिकों की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो भारत की उपलब्धि से बुरी तरह जल-भुन गए हैं।
ब्रिटेन के एक न्यूज एंकर को चंद्रयान-3 की सफलता रास नहीं आई। न्यूज एंकर ने कहा कि भारत को यूके को पैसे लौटा देने चाहिए। जीबी न्यूज के एंकर पैट्रिक क्रिस्टी ने अपने शो में कहा कि भारत को ब्रिटेन से साल 2016 से 2021 के बीच 2.3 अरब पाउंड की मदद मिली है।

पैट्रिक ने इसके साथ ही चीन का नाम भी लिया जो अपना आर्टिफिशियल चांद बनाने की तैयारी में है। न्यूज एंकर ने कहा कि यूके को उन देशों को पैसे नहीं देने चाहिए, जिनके पास अपने स्पेस मिशन हैं।
प्रैटिक ने सवालिया लहजे में पूछा कि अगर भारत खुद ही ऐसे मिशन्स को कर सकता है तो फिर उसको अन्य देशों से मदद लेने की जरूरत क्या है। पैट्रिक की बात सुनकर भारतीय एक्स यूजर्स भिड़ गए। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर ब्रिटिश मीडिया से कोहिनूर लौटाने की मांग कर डाली।
यूजर्स ने ब्रिटिश एंकर को आईना दिखाते हुए लिखा कि वो भूल चुके हैं कि वो कैसे हमारे देश से कोहिनूर जैसी अनमोल चीजों को लूटकर ले गए थे। इस दौरान कई लोगों ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी प्रेस की तरफ से आई एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन ने अपने औपनिवेशिक शासन के दौरान भारत से जो रकम लूटी वह आश्चर्यजनक रूप से 45 अरब डॉलर थी। रिपोर्ट अर्थशास्त्री उत्सा पटनायक द्वारा लिखी गई थी, जिन्होंने कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटिश राज ने सन् 1765 और 1938 के बीच 9.2 ट्रिलियन पाउंड (या 44.6 ट्रिलियन डॉलर) लूटे थे।
हंगरी के डेटा जर्नलिस्ट नॉर्बर्ट एलाइक्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि ब्रिटेन ऐसी बात करके दुनिया में अपना मजाक खुद उड़वा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि भारत ने ब्रिटेन से मिल रही 'सहायता' को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि यह उसके लिए कुछ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटेन को बताया कि कैसे उसकी वजह से बंगाल में आए अकाल ने भारत में लाखों लोगों की जान ले ली थी।












Click it and Unblock the Notifications