उड़ते विमान में गंदी हरकतें कर रहा था पायलट, सामने आईं तस्वीरें

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है। बीते कुछ सालों में ब्रिटिश एयरवेज में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।

लंदन। ब्रिटिश एयरवेज के एक पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए उड़ते विमान में न सिर्फ सेक्सुअल एक्ट परफॉर्म किया बल्कि अपनी न्यूड तस्वीरें भी खींची। मामला सामने आने पर आरोपी पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है।

सामने रखी थी पॉर्नोग्राफिक मैगजीन

सामने रखी थी पॉर्नोग्राफिक मैगजीन

डेली मेल के मुताबिक, विमान के अंदर अश्लील हरकतें करने की तस्वीरें मिलने के बाद कॉलिन ग्लोवर नाम के पायलट को सस्पेंड कर दिया गया। इस सब के दौरान वह एक पॉर्नोग्राफिक मैगजीन भी देख रहा था, जो एयरक्राफ्ट के कंट्रोल डैशबोर्ड पर रखी थी।

दो अलग-अलग फ्लाइट में की ऐसी हरकतें

दो अलग-अलग फ्लाइट में की ऐसी हरकतें

माना जा रहा है कि पायलट की ये तस्वीरें दो अलग-अलग मौकों पर ली गई हैं। दो अलग-अलग फ्लाइट में उसने ऐसी हरकतों को अंजाम दिया है। 51 वर्षीय ग्लोवर डबलिन में रहता है। उसने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है। लेकिन फिर भी उसे मामले की जांच पूरी होने तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

26 साल से एयरलाइन में कर रहा है काम

26 साल से एयरलाइन में कर रहा है काम

ग्लोवर बीते 26 सालों से एयरलाइन में काम कर रहा है और सोशल मीडिया में खुद को कैप्टन बताया है। उसने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में यह लिख रखा है कि उसे लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह की फ्लाइट्स का अनुभव है।

आरोपी पायलट की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें से एक बोइंग 777 जेट की है। यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्विन-जेट एयरक्राफ्ट है जिसमें 396 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है।

मामले की जांच जारी

मामले की जांच जारी

तस्वीरों को लेकर एयरलाइन ने कहा, 'यह बेहद खतरनाक है। उड़ते विमान के अंदर ऐसी हरकतें करना यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। विमान उड़ाते समय पायलट को अपने काम के प्रति सीरियस होना चाहिए।' एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है। बीते कुछ सालों में ब्रिटिश एयरवेज में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+