ब्रिटिश एयरवेज ने लंदन से रद्द की अपनी सभी फ्लाइट्स, जानिए वजह...

ब्रिटिश एयरवेज ने भले ही फ्लाइट्स के उड़ान नहीं भरने को लेकर तकनीकी खामी को वजह बताया हो, लेकिन क्या ये समस्या साइबर अटैक की वजह से हुई है इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं।

नई दिल्ली। ब्रिटिश एयरवेज को लंदन से अपनी सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। लंदन के दो मुख्य एयरपोर्ट हीथ्रो और गैटविक से शनिवार को कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। इसकी वजह से कई मुसाफिरों को मुश्किल सामना करना पड़ा। ब्रिटिश एयरवेज के मुताबिक वैश्विक कंप्यूटर सिस्टम में आई गड़बड़ी की वजह से फ्लाइट्स पर असर पड़ा।

ब्रिटिश एयरवेज ने लंदन से रद्द की अपनी सभी फ्लाइट्स, जानिए वजह...

तकनीकी खामी से ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट्स पर असर

ब्रिटिश एयरवेज ने भले ही फ्लाइट्स के उड़ान नहीं भरने को लेकर तकनीकी खामी को वजह बताया हो, लेकिन क्या ये समस्या साइबर अटैक की वजह से हुई है इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं। जानकारी के मुताबिक लंदन के दोनों एयरपोर्ट हीथ्रो और गैटविक पर उड़ानों का दबाव बढ़ गया। जिसकी वजह से पहले कहा गया कि फ्लाइट्स शाम के 5 बज तक उड़ाने भरने लगेंगी। हालांकि तय समय के बाद भी परेशानी बनी रही तो फिर इसके बाद भी फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।

एयरलाइन की ओर से बयान भी जारी करना पड़ा जिसमें यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा गया कि एयरपोर्ट पर कोई भी नहीं आए। हम बड़े आईटी सिस्टम फेल होने की समस्या से गुजर रहे हैं। इसकी वजह से दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित है। ब्रिटिश एयरवेज, हालिय एयरलाइन है जिसे इस तरह की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। इससे पहले जर्मनी की लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ऐसे ग्लोबल सिस्टम की परेशानी से गुजर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+