23 जून को जनमत संग्रह पर होगा ब्रिटेन के र्इयू में रहने का फैसला
लंदन। ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर डेविड कैमरुन ने कहा है कि 23 जून को होने वाले जनमत संग्रह पर इस बात का फैसला होगा कि ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन यानी ईयू का हिस्सा रहेगा या नहीं।

कैमरुन ने ईयू को लेकर अपनी डील के बारे में अपने कैबिनेट मंत्रियों से विचार करने के बाद ये ऐतिहासिक घोषणा की।
उन्होंने मंत्रियों को बताया है कि कि वह सुधारों के साथ ही र्इयू में रहने की सिफारिश करेंगे। ब्रिटिश होम मिनिस्टर गृह मंत्री थेरेसा मे ने इस मुद्दे पर कैमरुन का समर्थन किया।
लेकिन ब्रिटिश जस्टिस मिनिस्टर माइकल गोव ईयू से बाहर रहने वाले समूह में शामिल हो सकते हैं। ईयू छोड़ने की मुहिम चला रहे लोगों को उम्मीद है कि लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन उनके साथ आ सकते हैं।
पीएम कैमरुन का दावा है कि ब्रुसेल्स में दो दिन तक ईयू लीडर्स से बातचीत के बाद सुधारों की डील में संघ के भीतर विशेष दर्जा मिलेगा।
ईयू के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क के मुताबिक ब्रिटेन और ईयू के बीच हुए समझौते को यूनियन के सभी सदस्यों का समर्थन हासिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications