ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन, दो दिन पहले ही नई प्रधानमंत्री से की थी मुलाकात
लंदन, सितंबर 08। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज ही दोपहर के वक्त उनका निधन हो गया। बकिंघम पैलेस की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। आज ही शाही परिवार के लोग एलिजाबेथ को देखने के लिए स्कॉटलैंड के लिए रवाना हुए थे। आपको बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ 2 पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं।

पीएम मोदी ने प्रकट किया शोक
क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि साल 2015 और 2018 में जब मैंने यूके की यात्रा की तो मेरी क्वीन एलिजाबेथ 2 से हुई मुलाकात यादगार थी। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया था जो उन्होंने महात्मा गांधी ने शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया था। मैं उन पलों को कभी नहीं भूल पाऊंगा।
70 साल ब्रिटेन पर किया राज
आपको बता दें कि 96 साल की उम्र में क्वीन एलिजाबेथ ने 70 साल तक ब्रिटेन पर राज किया। 1952 में एलिजाबेथ 2 ने ब्रिटेन की महारानी का पद्भार संभाला था। हालांकि उनकी ताजपोशी जून 1953 में हुई थी। 70 साल में महारानी ने 15 प्रधानमंत्रियों की नियुक्ति की थी।












Click it and Unblock the Notifications