ब्रिटेन में लिज सरकार पर संकट, वित्त मंत्री के बाद अब गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन का भी इस्तीफा

ब्रिटेन में केंद्र सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। पांच दिन पहले ही वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग के इस्तीफे के बाद अब भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Suella Braverman resigns: ब्रिटेन (Britain) में लिज ट्रस (Liz Truss) सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। पांच दिन पहले ही वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग के इस्तीफे के बाद अब भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (suella braverman) ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुएला भारत के खिलाफ बयान देने के कारण कुछ दिनों से निशाने पर थीं। प्रधानमंत्री लिज ट्रस मंत्रिमंडल से पिछले एक हफ्ते में यह दूसरे मंत्री का इस्तीफा है। इससे पहले टैक्स कटौती के मसले पर हो रही आलोचना के बाद लिज ट्रस ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त कर दिया था।

britain

पिछले महीने ही ब्रिटेन में लिज ट्रस के नेतृत्व में नई सरकार बनी है, जो अपने आर्थिक फैसलों को लेकर विवादों में है। वहीं, पिछले हफ्ते ब्रिटिश मंत्री ब्रेवरमैन ने संकेत दिया था, कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता दिवाली तक होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि एक सप्ताह बाद ही सुएला अपने फैसले से पलट गईं। वीजा अवधि को लेकर भारतियों पर अपनी हालिया विवादास्पद टिप्पणी से यू टर्न लेने के प्रयास में मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन के गांव, कस्बे और शहर भारत से आप्रवासन द्वारा समृद्ध हुए हैं। स्वाभाविक रूप से दोनों देशों के लिए एक साथ काम करना आर्थिक जरूरत है, यही वजह है कि हम एक व्यापार समझौते को सुरक्षित करने के लिए इतने उत्सुक हैं।

एक सप्ताह में ही बदल गया था बयान

ब्रेवरमैन ने कहा, लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना हमारी दोस्ती को और भी मजबूत बनाने का एकमात्र गुण नहीं है। हमारा एक साझा दृष्टिकोण है कि 2030 तक हम और भी मजबूत साझेदारी का आनंद लेंगे। गृह सचिव के रूप में मैं विशेष रूप से हमारे दोनों देशों के बीच सुरक्षा मामलों पर सहयोग को महत्व देती हूं। ब्रेवरमैन ने यह दोहराना चाहा कि लिज ट्रस के नेतृत्व वाली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा निर्धारित तेजी के साथ आगे बढ़ने के लिए दृढ़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+