साजिद जाविद बने ब्रिटेन के गृहमंत्री, पाकिस्तान से आकर बसे थे ड्राइवर पिता

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने साजिद जाविद को देश का नया गृहमंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को अंबर रुड के कैबिनेट से इस्तीफे के बाद साजिद जाविद को नया गृहमंत्री बनाया गया है। 48 साल के जाविद पाकिस्तान के एक बस ड्राइवर के बेटे हैं। जविद के पिता 1960 के दशक में ब्रिटेन आकर बस गए थे। पेशे से बैंकर जाविद, ब्रॉम्सग्रोव से सांसद हैं। जाविद बिजनेस एंड कल्चर मंत्री भी रह चुके हैं। जाविद ने एक्सटर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और गृह मंत्री के पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक नेता हैं।

Sajid Javid as the new home secretary

ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के साथ गलत ढंग से बर्ताव करने के आरोप में विपक्ष की आलोचना झेल रही ब्रिटिश गृहमंत्री एंबर रुड ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। कैरेबियाई प्रवासी स्कैंडल में शामिल रुड पर लगातार पार्लियामेंट में इस्तीफा का दबाव बढ़ रहा था। रुड ने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था कि उन्होंने निर्वासन लक्ष्यों की सचाई को लेकर संसद को अनजाने में गुमराह किया है।

कैरेबियाई लोग 1940 से ब्रिटेन में आ गए थे और उसके बाद वे यहीं बस गए थे। ब्रिटेन में लेबर पार्टी लगातार रुड पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रही थी। रुड ने रविवार रात थेरेसा मे से फोन पर बात कर अपने इस्तीफे की पेशकश की, जिसके बाद ब्रिटिश पीएम ने रुड का इस्तीफा मंजूर कर लिया। 54 साल की अंबर की इस मामले को लेकर काफी आलोचना हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+