ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने की रूस को UNSC से बाहर करने की मांग, यह पांच देश हैं परिषद में
लंदन, मार्च 01। यूक्रेन पर रूस के लगातार होते हमलों के बीच ब्रिटेन ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से निकालने की मांग की है। आपको बता दें कि रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रही है। ऐसे में पश्चिमी देशों का रूस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि रूस इस वक्त UNSC का एक स्थायी सदस्य है। इस परिषद में रूस के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, चीन और फ्रांस भी हैं। ऐसे में ब्रिटेन ने रूस को इस परिषद से बाहर करने की मांग कर दी है।

'रूस को करेंगे अलग-थलग'
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र के साथ चर्चा करना चाहते हैं। ब्रिटेन ने कहा है कि हमारे पास यह विकल्प है कि रूस को UNSC से बाहर किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर रूस के UNSC से बाहर करना है तो इसके लिए एक तंत्र मौजूद है, जो अच्छी तरह से स्थापित है, फिलहाल बोरिस जॉनसन ने खुद को इस स्थिति में रखा नहीं है, लेकिन यह सही बात है कि हम रूस को कूटनीतिक तरीके से अलग-थलग करना चाहते हैं और इसीलिए हम सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और करते रहेंगे।
यूरोपीय संघ का सदस्य बन जाएगा यूक्रेन
आपको बता दें कि एक तरफ ब्रिटेन ने रूस को UNSC से बाहर करने की मांग उठाई है तो वहीं दूसरी तरफ यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को सदस्यता देनी की सभी तैयारियां हो गई हैं। यूरोपीय संघ में आज रात यूक्रेन की मांग पर वोटिंग होगी। यूक्रेन की अर्जी को यूरोपीय संघ ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications